Responsive Scrollable Menu

Winter Bedding Sale: बेडरूम को दें विंटर मेकओवर, कंबल और फिटेड बेडशीट पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

Winter Bedding Sale: सर्दियों के लिए गर्म कंबल और बेडशीट खरीदना है तो Amazon पर चल रही ग्रेड इंडियन फेस्टिवल में आपको जबरदस्त डिस्काउंट मिल सकता है. यहां आप कुछ प्रीमियम क्वालिटी के बेडिंग आइटम्स और इस पर मिल रहे शानदार छूट के बारे में जान सकते हैं. इनमें सिंगल बेड कंबल से लेकर डबल और किंग साइज कम्फर्टर और गर्म फिटेड बेडशीट तक के विकल्प शामिल हैं.

Continue reading on the app

ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका, इतना रन बनाते ही इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय

Ishan Kishan Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज अपने रोमांचक मोड़ पर है. चौथे टी20 मैच जीतकर मेहमान वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली थी. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला पांचवा और आखिरी मुकाबला निर्णायक होगा. यह मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा. बता दें कि ईशान सिर्फ 37 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे और एक मामले में भारत के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे. इसके अलावा वो 2000 रन के भी करीब हैं. 

ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका

ईशान किशन एक कैलेंडर वर्ष में भारत की तरफ से सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं. साल 2022 में सूर्या ने 1164 रन बनाए थे, जबकि ईशान इस साल अब तक 1128 रन ठोक चुके हैं. अब ईशान किशन को यह महारिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ 37 रनों की और दरकार है. ईशान इतने रन बनाते ही सूर्या का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे और एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. ईशान इस साल कमाल की फॉर्म में हैं और 1 शतक के साथ 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. 

76 रन बनाते ही 2000 रन पूरे करेंगे ईशान

ईशान किशन अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं. 65 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 1924 रन बना चुके ईशान को इस आंकड़े को छूने के लिए अब सिर्फ 76 रनों की दरकार है. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें टी20 मैच में यदि उनका बल्ला चलता है, तो वह भारत के लिए 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे. अब तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज ही भारत के लिए इस जादुई आंकड़े तक पहुंच पाए हैं.

भारतीय विकेटकीपरों में दूसरे नंबर पर ईशान

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपरों की लिस्ट में ईशान किशन दूसरे पायदान पर काबिज हैं. इस मामले में केएल राहुल 68 पारियों में 2265 रन बनाकर शीर्ष पर बने हुए हैं. जबकि ईशान ने अब तक 65 पारियों में 1924 रन जोड़े हैं. वहीं, संजू सैमसन 68 पारियों में 1719 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं. ईशान जिस तरह की फॉर्म में हैं, वह जल्द ही राहुल के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खबर, हेड कोच महेला जयवर्धने ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में कोकिला ने मेडल किया पक्का, जूडो फाइनल में बनाई जगह

एशियन पैरा गेम्स में भारत की दृष्टिबाधित जूडोका कोकिला ने कमाल कर दिया. कोकिला ने शानदार खेल दिखाते हुए चीन की अपनी प्रतिद्वंदी को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल पहुंचने के साथ कोकिला ने मेडल पक्का कर लिया है. फाइनल में उनकी कोशिश अब मेडल के रंग को बदलने पर होगी. Mon, 19 Oct 2026 11:10:59 +0530

  Videos
See all

CM Yogi LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी पर गोरखपुर में कन्या पूजन किया | Navratri 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T06:05:40+00:00

Big Breaking On Tiger Shroff Firing Case LIVE: दबोच लिया शूटर, CBI की एंट्री | Lawrence | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:58:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers