योगी सरकार ने की कोहरे से होने वाले सड़क हादसों को रोकने की तैयारी, हाईवे पर बढ़ेगी निगरानी
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सर्दी के मौसम में शीतलहर और घने कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने की तैयारी कर रही है. सीएम योगी ने तैयारियों के निर्देश दिए हैं. इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी. वहीं दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है. गया है,जिससे किसी भी आपात स्थिति में घायलों को जल्द से जल्द मदद मिल सके.
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने इससे जुड़े हुए सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और कमियां मिलने पर तत्काल सुधार करने को कहा गया है.
सड़क पर संकेतकों और सफेद पट्टियों की होगी जांच
कोहरे में सड़क की कम दृश्यता दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लगे रिफ्लेक्टिव संकेतकों, कैट्स आई और दिशासूचक बोर्डों की नियमित जांच की जाएगी. सड़क के किनारों और बीच में बनी सफेद पट्टियों को भी स्पष्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही धूल से ढके, खराब हो चुके या मिट चुके सड़क चिह्नों को दोबारा दुरुस्त कराया जाएगा. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कम रोशनी और घने कोहरे में भी वाहन चालकों को सड़क की दिशा और सीमाओं का अंदाजा लगाने में परेशानी न हो.
मोड़ और ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी
इसके अलावा प्रशासन का ध्यान उन स्थानों पर भी रहेगा, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक होती है. प्रमुख चौराहों, तिराहों, क्रॉसिंग और खतरनाक मोड़ों पर स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रॉसिंग और यातायात संकेतकों की स्थिति की जांच की जाएगी. जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त चेतावनी बोर्ड और गति सीमा के संकेतक भी लगाए जाएंगे.
इसके अलावा, निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों और असुरक्षित तरीके से तैयार किए गए जुगाड़ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं.
फॉग लाइट और रिफ्लेक्टिव टेप के इस्तेमाल पर जोर
सरकार सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाएगी. इसमें वाहन चालकों को फॉग लाइट के सही इस्तेमाल, वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने और आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखने के बारे में जानकारी दी जाएगी.
चालकों से यह भी अपील की जाएगी कि वे कोहरे में जल्दबाजी न करें और सड़क पर लगे चेतावनी संकेतों तथा गति सीमा का पालन करें. खासकर हाईवे पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया जाएगा.
दृश्यता के हिसाब से तय करें वाहन की रफ्तार
राहत आयुक्त ने कहा है कि घने कोहरे के दौरान सड़क पर दिखाई देने की स्थिति के अनुसार वाहनों की गति नियंत्रित रखना जरूरी है. कम दृश्यता में तेज रफ्तार और आगे चल रहे वाहन से कम दूरी बनाए रखना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है. इससे जुड़े विभागों को सुरक्षा इंतजामों की लगातार समीक्षा करने और किसी भी कमी को तुरंत दूर करने को कहा गया है.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार का गरीब छात्रों को तोहफा, सर्वोदय विद्यालयों में मुफ्त में मिलेगी NEET-JEE की कोचिंग
वहीं, वाहन चालकों से अपील की गई है कि कोहरा अधिक होने पर फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और परिस्थितियों के अनुरूप ही वाहन चलाएं. इन उपायों का उद्देश्य सर्दियों में सड़क हादसों के जोखिम को कम करना और दुर्घटना की स्थिति में लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली से पहले चमकेंगी इस शहर की 500 सड़कें
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की टक्कर! सनी देओल की 'सूर्या' के सामने ईशा की 'प्रताप', इस दिन होगा क्लैश
Sunny Deol-Esha Deol Clash On Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस बार मुकाबला थोड़ा खास होने वाला है. नवंबर में सनी देओल और ईशा देओल की फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. सनी अपनी क्राइम थ्रिलर 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' लेकर आ रहे हैं, जबकि ईशा 'प्रताप' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी. इस नवंबर दोनों की फिल्में साथ रिलीज हो रही है. इस रिलीज से फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18






