Responsive Scrollable Menu

सब्जी खरीद रहे लोगों पर चढ़ी बेकाबू पिकअप, महिला की मौत, CCTV में कैद घटना

उज्जैन के खाचरौद में शनिवार की सुबह एक भीषण हादसा देखने को मिला। यहां 6 बजे के लगभग लालबाई फूलबाई सब्जी मंडी में गोवंश से भरी हुई पिकअप ने लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक ये पिकअप वाहन बहुत तेज रफ्तार में था। चालक का नियंत्रण पिकअप पर अचानक से बिगड़ गया। जिससे यह सब्जी मंडी में लोगों को टक्कर मारते हुए गलियों में घुस गई। जानकारी के मुताबिक एक गोवंश की भी इस हादसे में मौत हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

टक्कर मारती हुई गुजरी पिकअप

हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक पिकअप कुछ देर तक मंडी में ही खड़ी रही। इसके बाद वाहन चालक उसे आगे पीछे करने की कोशिश करने लगा। पहले तो वह दूसरे वाहन से टकराई फिर अचानक आगे बढ़ते हुए सब्जी खरीदने के लिए बैठे हुए लोगों को टक्कर मारती हुई निकल गई। इस दौरान एक महिला इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद ड्राइवर रुका नहीं और तेज गति से गाड़ी को चलाते हुए गलियों में भागने लगा।

रास्ते में आई चीजों को मारी टक्कर

हादसे के बाद लोगों ने पिकअप वाहन का पीछा भी किया। यह सामने आया है कि चालक भागते समय रास्ते में घरों के बाहर खड़े हुए वाहनों, ऑटो और ओटलों को टक्कर मारता हुआ निकला। जब यह रावला क्षेत्र में पहुंचा तो एक बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद चालक ने पिकअप वहीं छोड़ दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पिकअप जब्त की और उसमें मौजूद गौवंश को भी अपने कब्जे में लिया।

पुलिस कर रही जांच

इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। गोवंश कहां से लाया गया था और वाहन कहां जा रहा था। इस बारे में जानकारी निकाली जा रही है। वहीं मृतक महिला रेखा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Continue reading on the app

मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना घेरा, फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

राजधानी भोपाल के उपनगर बैरागढ़ में कल हुई एक 12 साल की मासूम की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन लोगों का गुस्सा नहीं थम रहा, स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए आज बैरागढ़ थाने के बाहर जमकर हंगामा किया उन्होंने थाने का घेराव किया चक्काजाम किया, स्थानीय लोग आरोपी को फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर  रहे हैं।

बैरागढ़ में मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद से ही स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़का हुआ है, लोगों ने उसका शव मिलने के बाद से पुलिस के खिलाफ गुस्सा जताना शुरू कर दिया था, शाम को ही कुछ हिन्दू संगठनों के लोगों ने पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया था और आज एक बार फिर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया, आज के प्रदर्शन में महिला कांग्रेस भी शामिल हो गई।

आक्रोशित लोग कर रहे फांसी देने की मांग 

प्रदर्शन करने आये लोग पुलिस पर गुस्सा निकाल रहे थे महिलाएं चिल्ला रहीं थी कि पुलिस बच्ची को तलाश क्यों नहीं पाई , पुलिस आरोपी को तलाश भी नहीं पाई हमने ढूंढ कर दिया है उसको फांसी की सजा दो, पीड़ित परिवार के साथ खड़े हिन्दूवादी संगठनों ने कहा हम चाहते हैं कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चलाया जाये और  पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाये,  वे बहुत गरीब परिवार है पन्नी कबाड़ा बीनकर घर चलाते हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

ACP रत्नेश तोमर ने कहा हमने बच्ची की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ हत्या और बहला फुसलाकर ले जाने का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है अभी शार्ट पीएम रिपोर्ट आई है जिसमें सेक्सुअल असॉल्ट की बात भी है विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद धाराएँ बढाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि परिजन और स्थानीय लोग फांसी देने की मांग कर रहे हैं आक्रोशित हैं चक्काजाम जैसी स्थिति नहीं है, हमने उन्हें समझाया है कि फांसी एक न्यायालयीन प्रक्रिया है जो पुलिस के हाथ में नहीं है ।

कल बच्ची का शव एक खडंहर में मिला था 

आपको बता दें बैरागढ़ में झुग्गी में रहने वाले पन्नी कबाड़ा बीनकर घर चलाने वाले परिवार की एक 12 साल की मासूम का शव कल शुक्रवार को कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक सुनसान खंडहर से बरामद हुआ था। बच्ची गुरुवार रात को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी, परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस उसे तलाश पाती उससे पहले ही उसका शव बरामद हो गया जिससे लोगों में गुस्सा भड़का हुआ है। आरोपी का नाम मोईन खान है, उसने पुलिस पूछताछ में अपराध करना स्वीकार कर लिया है।

बैरागढ़ से रवि कुमार की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

Chinmay Sutar quadruple century: चिन्मय सुतार ने नाबाद 400 रन ठोके, 78 साल बाद हुआ ऐसा कमाल

नागालैंड के खिलाफ मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने 400 रन की पारी खेल इतिहास रच दिया है. चिन्मय ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं. Mon, 19 Oct 2026 15:28:26 +0530

  Videos
See all

Iran Statement On France Protest : ईरान से सुनो, क्यों जला फ्रांस? | World Politics |France Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:39:16+00:00

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चश्मदीद का खुलासा | Breaking News | Bishnoi Gang #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:45:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers