Responsive Scrollable Menu

जयपुर में 28 हस्तियों का सम्मान, भूपेंद्र शर्मा को मिला ‘ढूंढाड़ गौरव सम्मान’ | Rajasthan News

जयपुर में 28 हस्तियों का सम्मान, भूपेंद्र शर्मा को मिला ‘ढूंढाड़ गौरव सम्मान’ | Rajasthan News राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘ढूंढाड़ री ललकार’ का 34वां स्थापना दिवस पिंकसिटी प्रेस क्लब में मनाया गया। समारोह में पत्रकारिता, सामाजिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्रों की 28 हस्तियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र कुमार शर्मा को ‘ढूंढाड़ गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया, जबकि नमो नारायण अवस्थी, हेमंत कटारा, डॉ. श्वेता शर्मा और फुटबॉल खिलाड़ी वृंदा टिंकर सहित कई प्रतिभाओं के योगदान को सराहा गया। #jaipur #rajasthannews #dhundhar #journalism #pinkcity #pressclub #awardceremony #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी में मेहनत का मिलेगा फल, जानें रविवार का खास उपाय

Aaj Ka Makar Rashifal 18 October 2026: 18 अक्टूबर 2026 का मकर राशि राशिफल. व्यापार में नए अवसर मिलने के योग हैं और नौकरी में मेहनत का लाभ मिलेगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.

Continue reading on the app

  Sports

Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ मुकाबले के पहले दिन दिल्ली के युवा बल्लेबाज और पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपने पहले दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए। उन्होंने 199 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन आखिरी समय में उनकी गिल्लियां बिखर गईं। इस तरह उनका बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सपना अधूरा रह गया।

रविवार को दिल्ली और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले का दूसरा चरण खेला जा रहा था। पालम स्थित एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर प्रियांश आर्य ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 220 गेंदों में 199 रन बनाए। उनकी पारी में 24 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने करीब 90.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर दिखाया कि वह केवल छोटे प्रारूप के आक्रामक बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि लंबे प्रारूप में भी बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।

दिल्ली की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान बिना खाता खोले आउट हो गए। शुरुआती झटके के बावजूद प्रियांश ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को समझते हुए तेजी से रन बनाए और अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक पूरा किया। इसके बाद उनकी बल्लेबाजी और आक्रामक हो गई। देखते ही देखते वह 150 और फिर 180 रन के आंकड़े तक पहुंच गए। ऐसा लग रहा था कि वह पहले ही दिन दोहरा शतक पूरा कर लेंगे।

लेकिन पारी के अंतिम सत्र में कहानी बदल गई। 199 रन पर बल्लेबाजी कर रहे प्रियांश ने पार्ट टाइम गेंदबाज मनन हींगराजिया की गेंद पर 1 रन लेने की कोशिश की। वह गेंद की दिशा को सही तरीके से समझ नहीं पाए और गेंद सीधे विकेटों पर जा लगी। इस तरह वह अपने दोहरे शतक से केवल 1 रन दूर रह गए। उस समय दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 376 रन था। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह विकेट गिरने के बावजूद दिल्ली की स्थिति मजबूत बनी रही।

प्रियांश की इस पारी के साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने भी शानदार बल्लेबाजी की और शतक पूरा किया। दोनों के योगदान से दिल्ली ने दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में 4 विकेट पर 381 रन बना लिए। टीम अब मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

बता दें कि प्रियांश आर्य ने पिछले कुछ समय में सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी चर्चा बटोरी है। दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाने के बाद वह सुर्खियों में आए थे। इसके बाद आईपीएल की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल में भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 39 गेंदों में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

गौरतलब है कि प्रियांश की 199 रन की पारी उनके फर्स्ट क्लास करियर का केवल तीसरा मुकाबला खेलते हुए आई है। वह पिछले सप्ताह बंगाल के खिलाफ दिल्ली के पहले मैच में नहीं खेले थे। 200 रन से चूकने का दर्द जरूर उनके साथ रहेगा, लेकिन इस पारी ने लाल गेंद के क्रिकेट में उनकी क्षमता को साबित किया है। भारतीय क्रिकेट में केएल राहुल और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे बल्लेबाज भी टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतक से 1 रन दूर रह चुके हैं। अब दिल्ली को उम्मीद होगी कि प्रियांश आने वाले मुकाबलों में भी इसी तरह रन बनाकर टीम को रणजी ट्रॉफी में आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Sun, 18 Oct 2026 20:27:00 +0530

  Videos
See all

Live: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 123 | CJP | PM Modi | Abhijeet #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T15:16:26+00:00

Tiger Shroff पर हमले के बाद Anil Pandit Bishnoi का Audio Viral | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T15:17:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers