BMC ने क्यों तोड़ा अजय देवगन का बंगला? पहले थमाया नोटिस और अब की तोड़फोड़
अजय देवगन को उनके जुहू वाले बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस दिए जाने के बाद अब उनके घर पर तोड़फोड़ की खबर आई है।
बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर उम्र के आधार पर पाबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट, पैरेंटल कंट्रोल पर दिया जोर
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकारों से जोड़ते हुए कहा है कि बच्चों के अधिकारों को भी इस दायरे में देखा जाना चाहिए. अदालत ने उम्र के आधार पर इंटरनेट के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के बजाय बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के उपायों पर जोर दिया. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए मजबूत पैरेंटल कंट्रोल व्यवस्था लागू करने की जरूरत बताई है.
इसके साथ ही अदालत ने यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट की शिकायत करने, उसे जल्द हटाने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है. प्रस्तावित उपायों में सोशल मीडिया पर बच्चों की पहुंच और उनसे संपर्क करने की सुविधा को नियंत्रित करने वाला 'चाइल्ड मोड' शामिल है. इसका उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट के लाभों से वंचित किए बिना उन्हें ऑनलाइन शोषण और अनुचित सामग्री से बचाना है.
संविधान में मिला है हर व्यक्ति को इंटरनेट के इस्तेमाल का अधिकार
बता दें कि संविधान का अनुच्छेद 21 और अनुच्छेद 19(1)(a) हर व्यक्ति को इंटरनेट का इस्तेमाल करने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है ये बच्चों के लिए भी लागू है, फिर चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो. यही अधिकार उन्हें भी मिले हैं. इसे लेकर शीर्ष अदालत ने तर्क दिया कि बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह रोकना उतना ही बेतुका है, जितना यह कहना कि एक तय उम्र से छोटे बच्चों में रक्षा करने योग्य विवेक या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं होती.
In a significant pronouncement, the Supreme Court has declared the right to access and use the internet a fundamental right under Articles 21 and 19(1)(a) of the Constitution. Every individual, including a child, has this right, the Court stated, adding that it would be absurd to… pic.twitter.com/2fXima0xnJ
— Live Law (@LiveLawIndia) October 17, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation










