Responsive Scrollable Menu

Indian और Eurasian प्लेटों के टकराव से कांपा Pakistan, बलूचिस्तान में 5.8 का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 15 किलोमीटर की कम गहराई पर आया। एनसीएस ने एक्स पर पोस्ट किया भूकंप की तीव्रता: 5.8, समय: 17/10/2026 10:37:00 IST, अक्षांश: 27.944 N, देशांतर: 66.532 E, गहराई: 15 किमी, स्थान: पाकिस्तान। जून की शुरुआत में पाकिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है। NCS ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि यह भूकंप 75 किलोमीटर की गहराई पर आया था। पोस्ट में लिखा था भूकंप की तीव्रता: 5.3, समय: 26/06/2026 17:18:49 IST, अक्षांश: 30.273 N, देशांतर: 69.710 E, गहराई: 75 किमी, स्थान: पाकिस्तान।" 

इसे भी पढ़ें: LoC के पास घुसपैठ की फिराक में थे दो आतंकवादी, तभी जवानों की पड़ गयी नजर, धुरंधर स्टाइल में मार गिराया!

अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण, पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में से एक है जहाँ भूकंप आने का खतरा सबसे अधिक रहता है। यह देश उस सीमा पर स्थित है जहाँ भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे इलाके प्रमुख 'फॉल्ट लाइनों' (fault lines) के करीब हैं, जिस वजह से यहाँ भूकंप आने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इसके अलावा, भारतीय प्लेट के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित पंजाब और सिंध भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं। यूएसजीएस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि भूकंप बलूचिस्तान के खुजदार कस्बे के पास आया। इसने कहा कि भूकंप खुजदार से 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में आया। इससे पहले फरवरी में भी बलूचिस्तान प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। पाकिस्तान में 2005 में सबसे विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

Continue reading on the app

चार मैच से नहीं मिली जगह तो सामने आया वैभव सूर्यवंशी का क्रिप्टिक पोस्ट, दो शब्द में लिख दिया दिल का दर्द

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज अभी 2-2 की बराबरी है. सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो शब्द के क्रिप्टिक पोस्ट में दिल का दर्द बयां किया है.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा-वैभव सूर्यवंशी पर पूछे गए कड़े सवाल, इंटरव्यू में परफेक्ट जवाब देने वाला ही बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर

भारतीय क्रिकेट टीम में अजीत अगरकर के चीफ सिलेक्टर पद से हटने के बाद उनकी जगह लेने के लिए नए उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ. इस इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा को लेकर उम्मीदवारों से कड़े सवाल पूछे गए. इस इंटरव्यू में रोमेश पोवार, सलील अंकोला और वसीम जाफर जैसे पूर्व क्रिकेटर शामिल हुए. Sat, 17 Oct 2026 15:09:26 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में प्रदर्शनों से ₹3,000 करोड़ का नुकसान.. दिवाली तक धरने रोकने की मांग | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:10:19+00:00

CJP Protest: Abhijeet Dipke और Neha Bora पर गुस्से से आगबबूला व्यापारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:11:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers