Responsive Scrollable Menu

IDBI Bank के विनिवेश पर वित्त मंत्रालय का बयान, कानून और अदालती फैसलों से बनी नीति

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि आईडीबीआई (निरसन) अधिनियम, 2003 का विधायी इतिहास, दिल्ली उच्च न्यायालय के एक फैसले और लगातार आम बजट भाषण से आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश की दिशा में सरकार की नीति के क्रमिक विकास का पता चलता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को लगभग 53,000 करोड़ रुपये में आईडीबीआई बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी थी। यह सौदा भारत के वित्तीय क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश और देश के बैंकिंग निजीकरण अभियान में एक बड़ा मील का पत्थर है।

आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी घटाने से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर एक स्पष्टीकरण में मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने 17 दिसंबर, 2018 को फैसला सुनाया था कि आईडीबीआई (निरसन) अधिनियम, 2003 में आईडीबीआई बैंक लिमिटेड में सरकार की हिस्सेदारी कम करने पर कोई रोक नहीं है। उल्लेखनीय है कि आम बजट 2003 की चर्चाओं और आईडीबीआई (निरसन) अधिनियम, 2003 पर संसदीय बहस के दौरान सरकार ने एक संशोधन पेश किया था, जिसमें सरकारी हिस्सेदारी में कमी को सीमित करने की बात कही गई थी। हालांकि, यह संशोधन खारिज हो गया था और लागू कानून का हिस्सा नहीं बन सका था।

इसके बाद, दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑल इंडिया आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन बनाम भारत संघ तथा अन्य मामले में 17 दिसंबर, 2018 को फैसला सुनाया कि आईडीबीआई निरसन अधिनियम, 2003 की भाषा में कोई अस्पष्टता नहीं है और उक्त अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान जोड़ने की कोई गुंजाइश नहीं है जो सरकार को आईडीबीआई लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी कम करने या बेचने से रोकता हो। संसद में लगातार पेश किए गए बजट भाषणों में भी आईडीबीआई बैंक के कायाकल्प और रणनीतिक विनिवेश को लेकर सरकार की नीति को दोहराया गया था। वित्त वर्ष 2016-17 के आम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि आईडीबीआई बैंक के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा था, सरकार इसे आगे बढ़ाएगी और अपनी हिस्सेदारी को 50 प्रतिशत से नीचे लाने के विकल्प पर भी विचार करेगी। वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के बावजूद आईडीबीआई बैंक और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के रणनीतिक विनिवेश पर काम किया है। मंत्रालय ने कहा, आईडीबीआई (निरसन) अधिनियम, 2003 का विधायी इतिहास, दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायिक फैसला और सिलसिलेवार बजट भाषण सामूहिक रूप से आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश के प्रति सरकार की नीति के विकास को दर्शाते हैं।

Continue reading on the app

रणबीर कपूर-यश की 'रामायण' का बड़ा प्लान! रिलीज से पहले इस तरीके से हो सकती है करोड़ों की कमाई

रणबीर कपूर और यश की 'रामायण पार्ट 1' के 4 नवंबर को करीब 300 पेड प्रीव्यू शो होने की रिपोर्ट है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

87 मैच 90 विकेट...4 साल बाद टीम में वापसी, जानें टी20 इंटरनेशनल में कैसा रहा है भुवनेश्वर कुमार रिकॉर्ड

Bhuvneshwar Kumar T20 Records: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले के साथ टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नवंबर 2022 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 विकेट चटकाए थे. अपनी घातक स्विंग गेंदबाजी और आईपीएल में 200 से अधिक विकेट लेने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के दम पर वह एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाने उतरेंगे. Sat, 17 Oct 2026 16:17:57 +0530

  Videos
See all

LIVE: Arrests in Paris as day of protests begins across France | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:41:34+00:00

हूतियों पर इजरायल की बमबारी से मचा हड़कंप! Yemen में जंग तेज | Israel | Houthi | Saudi Arabia | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:41:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers