Responsive Scrollable Menu

POTM अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'इतना आसान नहीं था'

Ishan Kishan Statement: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले को एकतरफा अंदाज में जीत लिया है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया ने ईशान किशन की 77 रनों की तूफानी पारी की बदौलत ही बोर्ड पर 175 रन लगाए थे. ऐसे में ईशान को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आइए जानते हैं कि इस अवॉर्ड को जीतने के बाद ईशान ने क्या-क्या कहा...

Ishan Kishan ने खोला अपनी सफलता का राज

पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. ईशान ने पहले तो 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर वह 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रही.

ईशान ने अपनी पारी के बारे में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, 'मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट इतना आसान नहीं था. आपको बस अपनी ताकत पर भरोसा करना होता है और फोकस करना होता है. मैं उन्हें जितना हो सके अपनी तरफ दौड़ाना चाहता था. मैंने अपने ऑफ-साइड प्ले पर बहुत काम किया. मैं बस इसे सिंपल रखने की कोशिश कर रहा था. मेरे दिमाग में यह था कि हमें 160-170 रन बनाने हैं और यह हमारे लिए एक अच्छा टोटल होगा.'

ईशान ने की बुमराह और हार्दिक की तारीफ

ईशान किशन ने आगे जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की सराहना की. उन्होंने बताया कि जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे, तो उन्हें पिच से कुछ खास मदद नहीं मिल रही थी. लेकिन, हार्दिक और बुमराह ने इन परिस्थितियों में भी शानदार काम किया. हार्दिक और बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके.

ईशान किशन ने आगे कहा, 'इंडिया बनाम पाकिस्तान हमेशा न सिर्फ हमारे लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी एक खास गेम होता है. पाकिस्तान के खिलाफ यह गेम जीतने से हमें बहुत कॉन्फिडेंस मिलेगा और हम इस मोमेंटम को बनाए रखने की कोशिश करेंगे. जब शाहीन बॉलिंग कर रहे थे तो मुझे नहीं लगा कि बॉल पेसरों के लिए ज्यादा कुछ कर रही है, लेकिन बुमराह और हार्दिक ने उन दो ओवरों में जिस तरह से बॉलिंग की, वह कमाल का था.'

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को चटाई धूल, 61 रन से जीतकर किया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई

Continue reading on the app

  Sports

‘हमें पता चल गया था…’ टीम इंडिया को कब लगी जीत की भनक? मैच के बाद सूर्यकुमार ने किया खुलासा

टीम इंडिया ने कोलंबो के मैदान पर फिर से पाकिस्तान को हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा. टीम इंडिया ने 175 रन बनाकर पाकिस्तान को सिर्फ 114 रन पर ढेर कर दिया था. Mon, 16 Feb 2026 00:02:48 +0530

  Videos
See all

Ind Vs Pak | T20 World Cup : पाकिस्तानी ने बाबर के धागे खोल दिए ! #indiavspakistan #babarazam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T19:40:46+00:00

कवि यश मालवीय की कविताओं ने जीता दिल #shortsvideo #sahityaaajtaklucknow #poet #fagun #vasant #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T19:45:02+00:00

Iran-US War Update: Geneva में सीक्रेट मीटिंग, क्या Khamenei लेंगे Netanyahu से बदला? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T20:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers