Responsive Scrollable Menu

Sensex और Nifty में गिरावट, शेयर बाजार में चार दिन की तेजी पर लगी रोक

मुंबई, चार अगस्त स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। वायदा एवं विकल्प अनुबंध में शेयर के लिए नई नीलामी प्रक्रिया पेश होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 210 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में 159 अंक की गिरावट आई। नकद इक्विटी खंड में समापन नीलामी सत्र (सीएएस) सोमवार से शुरू हो गया।

इसके तहत पात्र शेयरों के समापन मूल्य तय करने के लिए नई नीलामी आधारित व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य कीमतों की खोज प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाना है। नई नीलामी व्यवस्था लागू होने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बाजार के प्रमुख सूचकांक मिले-जुले रुख के साथ कारोबार करते नजर आए।

शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 प्रतिशत टूटकर 78,428.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 79,143.15 अंक तक गया जबकि नीचे में 78,211.87 अंक तक आया। कारोबार के दौरान इसमें 931.28 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी पूरे कारोबार में नुकसान में रहा और अंत में 159.40 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,614.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 346.35 अंक यानी 1.39 प्रतिशत टूटकर 24,427.95 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। नई नीलामी व्यवस्था लागू होने के एक दिन बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बाजार के प्रमुख सूचकांक मिले-जुले रुख के साथ कारोबार करते नजर आए।

शेयर बाजारों में नई नीलामी व्यवस्था शुरू होने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी के प्रदर्शन में असामान्य अंतर देखने को मिला था। आमतौर पर दोनों प्रमुख सूचकांकों की चाल एक जैसी रहती है। समापन नीलामी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार का मूल्य 1,542.2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि बीएसई में कारोबार 9.35 करोड़ रुपये रहा।

सोमवार को एनएसई में शुरुआती कारोबार का मूल्य 1,276.2 करोड़ रुपये था। एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा कि वायदा एवं विकल्प शेयरों के लिए समापन नीलामी सत्र (सीएएस) शुरू होने से प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव का एक नया स्तर जुड़ गया है। मंगलवार के कारोबार में बाजार की नई संरचना के अनुसार शुरुआती समायोजन देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि सोमवार की नीलामी के कारण कई सूचकांक में शामिल प्रमुख शेयरों के बंद भाव ऊपर चले गए थे। इसके बाद निवेशकों ने मंगलवार को अपनी स्थिति में बदलाव किया और कीमतें लगातार कारोबार के दौरान बने स्तर की ओर लौटती दिखीं। राधाकृष्णन के अनुसार, ‘‘इसका असर सेंसेक्स की तुलना में निफ्टी में अधिक दिखाई दिया, क्योंकि नई नीलामी व्यवस्था से प्रभावित शेयरों में मुनाफावसूली अपेक्षाकृत अधिक रही।’’ उन्होंने कहा कि यह अंतर बाजार की कार्यप्रणाली से जुड़ा है, न कि बुनियादी कारकों में किसी बड़े बदलाव का संकेत है।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘मंगलवार को वायदा एवं विकल्प खंड में अनुबंधों की साप्ताहिक समाप्ति और एफ एंड ओ के शेयरों के समापन मूल्य तय करने के लिए लागू नई व्यवस्था के कारण बाजार के रुझान में असामान्य बदलाव देखने को मिला।’’ सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एविएशन और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा स्टील में तेजी रही। छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.25 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कंपनियों का मिडकैप 0.29 प्रतिशत नीचे आया।

क्षेत्रवार देखा जाए तो बीमा क्षेत्र में सबसे अधिक 2.09 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद रियल्टी क्षेत्र 1.18 प्रतिशत, आवास वित्त 1.17 प्रतिशत, जन केंद्रित सेवाओं से जुड़ी कंपनियों में 0.64 प्रतिशत, एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों) 0.56 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र 0.39 प्रतिशत, टॉप-10 बैंक सूचकांक 0.38 प्रतिशत, निजी बैंक सूचकांक 0.34 प्रतिशत और आईटी क्षेत्र 0.33 प्रतिशत गिरावट में रहे। वहीं, जिंस, सोच-विचार कर किये जाने वाले उपभोक्ता खर्च, औद्योगिक, पूंजीगत वस्तु और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सूचकांक बढ़त दर्ज करने वाले क्षेत्रों में शामिल रहे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.49 प्रतिशत बढ़कर 85.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 922.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रखते हुए 544.39 अंक यानी 0.70 प्रतिशत चढ़कर 78,639.03 अंक पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी 390.70 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,774.30 अंक पर पहुंच गया था।

Continue reading on the app

कौन हैं MP की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया? 'दतिया-बांकीपुर हार पर BJP के लिए कहा कड़वा सच'

Datia by-election result : बीजेपी को दतिया और बांकीपर में मिली हार के बाद मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कुछ ऐसा कह दिया है कि इसकी चर्चा भोपाल से लेकर दिल्ली और पटना तक हो रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Mahadevan Sathasivam: श्रीलंकाई खिलाड़ी की पत्नी का हुआ मर्डर, 20 महीने जेल में रहा, फिर खुला सनसनीखेज राज

श्रीलंका को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री मिलने में वक्त लगा हो लेकिन उससे पहले देश में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला जाता था. उसी दौरान महादेवन सताशिवम की एंट्री हुई, जिनकी बैटिंग ने छाप छोड़ी. Thu, 06 Aug 2026 02:10:28 +0530

  Videos
See all

What are fibre optic drones and why is Russia using them? #Russia #Ukraine #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T21:30:29+00:00

Iran says it has agreed shipping route with Oman, as Trump continues military threats | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T21:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers