लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट:आईसीयू में रखा गया, सीने में इन्फेक्शन की शिकायत; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा मिलने पहुंचे
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर शाम सीने में इंफेक्शन के चलते दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के मुताबिक,उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता जे.पी. नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। खबर अपडेट हो रही है…
दिल्ली में DTC बस की टक्कर से 2 की मौत:2 की हालत गंभीर; महिला ड्राइवर फरार, ई-रिक्शा और 3 दोपहिया वाहनों को रौंदा
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को एक DTC बस ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 212 बस स्टैंड के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टिकरी बॉर्डर की ओर जा रही बस की चपेट में ई-रिक्शा, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटर आ गए। घटना के बाद बस चला रही महिला मौके से फरार हो गई। घटना के बाद के दो विजुअल्स… ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान में ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से नाले में गिरा, 8 मौतें:सभी MP के रहने वाले, खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे।एक्सीडेंट शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। SHO नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









