Responsive Scrollable Menu

शेख हसीना के इस कार्यक्रम से चिढ़ा बांग्लादेश तो अब भारत ने दिया करारा जवाब, ये है पूरा मामला

MEA on Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना कल यानी बुधवार (5 अगस्त) को एक प्रेस वार्ता करने वाली हैं. जिस पर बांग्लादेश ने आपत्ती जताई है. इसे लेकर अब भारत सरकार का जवाब भी सामने आया है. शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भारत ने कहा है कि इसका आयोजन एक निजी मीडिया संस्था द्वारा किया जा रहा है. सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है. वहीं विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स समिट के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने को एक सामान्य प्रक्रिया बताया है.

शेख हसीना के कार्यक्रम पर दुनियाभर की नजर

बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम करीब दो साल से भारत में रह रही हैं. अब वे दो साल बाद पहली बार कल यानी बुधवार (5 अगस्त) को मीडिया से रूबरू होंगी. शेख हसीना के इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.

  • पूर्व प्रधानमंत्री हसीना बांग्लादेश में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच सत्ता से हटने के करीब दो साल बाद 5 अगस्त को वर्चुअल अपना संबोधन देंगी. इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में 'फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया' की तरफ से किया जा रहा है. शेख हसीना के इसी कार्यक्रम को लेकर बांग्लादेश ने भारत के सामने आपत्ति जताई है.

शेख हसीना के कार्यक्रम से चिढ़ा बांग्लादेश

5 अगस्त को होने वाले शेख हसीना के कार्यक्रम पर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई. बांग्लादेश ने भारत से कहा कि पूर्व पीएम हसीना या उनकी पार्टी अवामी लीग से जुड़े किसी भी व्यक्ति को भारतीय जमीन का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों या बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों के लिए न करने दिया जाए. बांग्लादेश की इसी आपत्ति पर भारत के विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी देश को जवाब दिया है.

भारत ने बांग्लादेश को दिया करारा जबाव

बांग्लादेश की इसी आपत्ति का विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "जिस कार्यक्रम की आप बात कर रहे हैं, उसका आयोजन एक निजी मीडिया संस्था कर रही है. भारत सरकार की इसमें किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं है और सरकार इस कार्यक्रम में रखे जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है."

  • पीएम के सलाहकार ने कहा कि शेख हसीना अगर वापस आती हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें अपने सभी कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. उस पर अदालत फैसला करेगी. जाहेद उर रहमान का ये बयान शेख हसीना के 5 अगस्त को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम से एक दिन पहले आया है.
  • इसके साथ ही बांग्लादेश ने भारत से कहा है कि हसीना या प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा कोई व्यक्ति भारतीय जमीन का इस्तेमाल राजनीतिक बयान देने या बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों के लिए न करे.

ब्रिक्स समिट के निमंत्रण पर भी भारत ने दिया जवाब

इसके साथ ही भारत ने ब्रिक्स समिट के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को दिए गए निमंत्रण पर भी जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फरवरी 2026 में पद संभालने के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भारत की द्विपक्षीय यात्रा के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया गया था.

ये भी पढ़ें: कब बांग्लादेश वापस जाएंगी शेख हसीना? खुद दे दिया जवाब; कहा- जेल जाने से डर नहीं लगता

  • विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स समिट के लिए भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को बिम्सटेक (BIMSTEC) के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के आउटरीच सेशन में शामिल होने के लिए अलग से निमंत्रण दिया है.
  • विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह निमंत्रण ब्रिक्स के आउटरीच सेशन में अपनाई जाने वाली सामान्य प्रक्रिया के तहत दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसी तरह दूसरे क्षेत्रीय समूहों के प्रमुखों को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है.

ये भी पढ़ें: ASEAN मंच पर पाकिस्तान के बयान को MEA की दो टूक, सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक सीमापार आतंकवाद खत्म नहीं होगा

Continue reading on the app

मुसलमान वोट बैंक नहीं, हिस्सेदार हैं, UP में गठबंधन पर AIMIM का अल्टीमेटम- नहीं बनी बात तो हर सीट पर लड़ेंगे चुनाव

UP News: उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच AIMIM ने विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला प्रस्ताव दिया है. पार्टी का कहना है कि यदि अन्य दल गंभीर नहीं हैं, तो AIMIM अपने दम पर लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

The post मुसलमान वोट बैंक नहीं, हिस्सेदार हैं, UP में गठबंधन पर AIMIM का अल्टीमेटम- नहीं बनी बात तो हर सीट पर लड़ेंगे चुनाव appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026 Super Over: फुटबॉल खेलकर टाई कराया मैच, लेकिन सुपर ओवर में पलट गई बाजी, दिल्ली प्रीमियर लीग में तो गजब हो गया

dpl 2026 super over: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में न्यू दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वारियर्स के बीच एक सुपर ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मैच के आखिरी कुछ मिनटों में जो हुआ, उसके हर किसी को हैरानी में छोड़ दिया. कप्तान हिम्मत सिंह के आखिरी गेंद पर फुटबॉल स्टाइल में रन आउट करने के बावजूद न्यू दिल्ली की टीम सुपर ओवर में मैच हार गई. Wed, 5 Aug 2026 00:41:27 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | फरीदाबाद में हत्या की खौफनाक वारदात | #Faridabad #Crime #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:09:53+00:00

Anjana Om Kashyap | झारखंड में छात्रों किस मांग पर पेंच फंसा है ? | #ranchiprotest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:16:05+00:00

Did Iran hack water systems in the US? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:09:49+00:00

Anjana Om Kashyap | मेरठ में कांवड़ियों के मारपीट का वीडियो वायरल | Kawad Yatra 2026 #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:12:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers