अजय देवगन के जुहू बंगले में BMC की कार्रवाई:अवैध निर्माण का हिस्सा तोड़ा गया, पहले काम रोकने का नोटिस जारी हुआ था
मुंबई नगर निगम (BMC) ने एक्टर अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम ने बंगले में किए गए कुछ निर्माण को तोड़ा है। आरोप है कि काम रोकने का नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण जारी था। पार्टीशन की दीवारों और खिड़कियों में बदलाव का आरोप अजय देवगन का मुंबई के जुहू इलाके की कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में बंगला है। आरोप है कि बंगले में अंदरूनी बदलाव, पार्टीशन की दीवारें, खिड़कियां और अन्य निर्माण कार्य जरूरी अनुमति के बिना किए जा रहे थे। 10 सितंबर को जारी किया था नोटिस BMC ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य तुरंत रोकने और संबंधित दस्तावेजों के साथ जरूरी अनुमतियां जमा करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद भी काम जारी रहने पर कार्रवाई नगर निगम के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद BMC ने बंगले में किए गए कुछ कथित अनधिकृत निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। खबर अपडेट हो रही है…
नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, फूड सेफ्टी विभाग की टीम पहुंची
नोएडा के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से एक घर की खुशियां मातम में बदल गयीं. मां-बाप के साथ तीन मासूम बच्चों की मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं है, पुलिस को फूड पॉइजनिंग की आशंका है.
The post नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, फूड सेफ्टी विभाग की टीम पहुंची appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










