Responsive Scrollable Menu

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज निर्णायक मुकाबला, सीरीज 2-2 से बराबर, भारत के सामने 7 साल का रिकॉर्ड बचाने की चुनौती

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच से सीरीज का फैसला होगा क्योंकि दोनों टीमें अब तक दो-दो मुकाबले जीत चुकी हैं। भारत के सामने घरेलू मैदान पर टी-20 सीरीज में अपना रिकॉर्ड बचाने की चुनौती है। वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं इस पर भी क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी।

बता दें भारत ने सीरीज का पहला और तीसरा मैच जीता था जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मुकाबले में बाजी मारी। ऐसे में आखिरी मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत 2019 के बाद से अपने घर में टी-20 सीरीज नहीं हारा है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने 2002 के बाद भारत में किसी भी फॉर्मेट की द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती है। मेहमान टीम के पास इस बार पुराना रिकॉर्ड बदलने का मौका है। हालांकि मैच के दौरान बारिश की संभावना भी जताई गई है जिससे मुकाबले पर असर पड़ सकता है।

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में भारत की प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। टीम के टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। ऐसे में निर्णायक मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी या टॉप ऑर्डर में बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है।भारतीय टीम के लिए इस मैच में तेज गेंदबाजी का संयोजन भी चर्चा में है। पिछले मुकाबले में अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लगी थी। इसके बाद पांचवें टी-20 के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। अर्शदीप की उपलब्धता उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगी। अगर वह खेलने के लिए फिट नहीं होते हैं तो भुवनेश्वर को मौका मिल सकता है। इसके साथ ही सीरीज में श्रेयस अय्यर भारत के टॉप बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने चार मैचों में 159 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में नमन धीर ने चार मैचों में पांच विकेट लिए हैं। निर्णायक मैच में इन खिलाड़ियों से एक बार फिर अहम प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

भारत-वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दरअसल भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 मैच जीते, जबकि वेस्टइंडीज को 12 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच का नतीजा नहीं निकला। भारत में दोनों टीमों के बीच खेले गए 15 टी-20 मैचों में मेजबान टीम ने 11 और वेस्टइंडीज ने चार मुकाबले जीते हैं। आंकड़ों में भारत आगे है, लेकिन मौजूदा सीरीज में दोनों टीमों के दो-दो मैच जीतने से आखिरी मुकाबला खुला हुआ है।

शानदार फॉर्म में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप

वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप इस दौरे पर टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने टी-20 सीरीज में 261 रन बनाए हैं और पिछले मैच में अपना तीसरा टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। वह इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दौरे पर उनकी बल्लेबाजी का असर नतीजों में भी दिखाई दिया है। भारत ने जिन चार मैचों में उनका विकेट लिया, उनमें जीत दर्ज की जबकि जिन तीन मैचों में वह नाबाद रहे उनमें भारत को हार मिली है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह/भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, केमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

Continue reading on the app

विदिशा में खाद्य विभाग और नगर निगम की कार्रवाई, होटलों से लिए फूड सैंपल, सड़क से हटाया अतिक्रमण

लग्जरी होटल में खाने पीने के लिए जाते समय हमें ये भरोसा होता है कि वहां हमें जो खाना मिल रहा है, उसकी गुणवत्ता अच्छी है। हाइजीन का ध्यान रखा गया होगा। लेकिन अगर आपको ये पता चले कि इस होटल का खाना आपको बहुत पसंद है। वहां अनियमिताओं का भंडार है तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही मामला विदिशा की कुछ होटलों में देखने को मिला है।

खाद्य विभाग, राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम जब हाईवे पर स्थित इन होटलों का जायजा लेने पहुंची, तो यहां हलचल की स्थिति देखने को मिली। टीम ने ये चेकिंग सयाजी, फूड पार्क और हवेली रेस्टोरेंट पर की। यहां की रसोई में पहुंचकर खाद्य पदार्थों के गुण बताओ साफ-सफाई की जांच की गई।

रसोई में मिली गंदगी

मौके पर पहुंची टीम ने जब रेस्टोरेंट की रसोई की जांच की तो यहां पर हर जगह गंदगी फैली हुई थी। कहीं पर ब्रेड के पैकेट की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी तो कहीं पनीर खस्ताहाल था। एक होटल में खीरा चूहे ने कुतर दिया था। वहीं दूसरी में बेसन और रवे में इल्लियां और कीड़े रेंग रहे थे।

जांच के लिए भेजे नमूने

इन होटल की रसोई की हालत देखने के बाद दो दो हजार का जुर्माना लगाया गया है। तीनों जगह से खाद्य पदार्थ और रसोई में रखी सामग्री के नमूने भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि लैब से आने वाली रिपोर्ट में मिलावट या फिर गुणवत्ता से संबंधित कोई भी गड़बड़ी मिलती है। तो होटल संचालक पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण भी हटाया

होटल में जांच करने के साथ-साथ इस संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की। टीम पूरनपुरा से दुर्गा नगर चौराहे तक निरीक्षण करते हुए दिखाई दी। इस दौरान सड़क पर रखी गई गुमटियों को जब्त करने के साथ दुकानों के बाहर रखा गया सामान भी हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों पर मौके पर जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान पुलिस बल और नगर निगम के वाहन मौके पर मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखकर सड़क पर कारोबार करने वाले कई दुकानदार सामान समेटते हुए नजर आए।

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी क्रुणाल पंड्या की किस्मत, बन गए भारत की इस टीम के कप्तान

Hong Kong Sixes India Captain: भारत के लिए 19 वनडे और पांच टी-20 खेल चुके स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या अब हांगकांग सिक्सेज में भुवनेश्वर कुमार की जगह कप्तानी करेंगे. 2021 में भारत के लिए आखिरी बार खेलने वाले पंड्या अब छह खिलाड़ियों वाली इस टी-20 लीग में भारतीय टीम के नए कप्तान हैं. Sat, 17 Oct 2026 11:45:19 +0530

  Videos
See all

Thwaites Glacier Melting: दुनिया पर आने वाली है कयामत? कोलकाता-न्यूयॉर्क तक डूबने का खतरा! Doomsday #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T05:51:12+00:00

Navratri Day 7: मां कालरात्रि के पूजा मंत्र और भोग की जानकारी | Maa Kalaratri Darshan | Durga Puja #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T06:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers