Responsive Scrollable Menu

चामिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के फास्ट बॉलिंग कोच बने:श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज अगले IPL सीजन में जिम्मेदारी संभालेंगे

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के फास्ट बॉलिंग कोच बनें हैं। वे अगले IPL सीजन में DC के तेज गेंदबाजों को कोचिंग देंगे। फ्रेंचाइजी ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके वास को अपने खेमे में शामिल करने की जानकारी दी। उसने लिखा- वर्ल्ड कप विनर एंड श्रीलंकाज बेस्ट एवर…वेलकम को टाइगर टैरेटरी। युवराज और गांगुली भी कोचिंग स्टाफ में शामिल वास से पहले युवराज सिंह और सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम दिल्ली की टीम से जुड़ चुके हैं। युवराज 4 दिन पहले बैटिंग और असिस्टेंट कोच बने थे। जबकि 6 अक्टूबर को टीम के हेड कोच बनाए गए थे। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

Continue reading on the app

Box Office Collection: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने की तूफानी कमाई, 'नई नवेली' और 'प्रहार' का ऐसा रहा हाल

Box Office Report: मूवी लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही खास है. इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 का सबसे बड़ा महाक्लैश हो चुका है. बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'जेलर 2' ने धमाकेदार शुरुआत की है. ताबड़तोड़ ओपनिंग करने के बाद से ही जेलर 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं, जेलर 2 को सीधा मुकाबला इस वक्त यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' से हो रहा है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है. आइए जानें, शुक्रवार को जेलर 2, 'प्रहार' और 'नई नवेली' ने कितनी कमाई की? 

'जेलर 2' की कहानी क्या है? 

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से हर तरफ से जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं. कहानी की बात करें तो रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन अपने बेटे की मौत के बाद खून-खराबे और अपराध की दुनिया से कोसों दूर अपनी पत्नी विजया, बहू श्वेता और पोते के साथ एक शांत और गुमनाम जिंदगी जी रहे होते हैं. लेकिन अचानक कहानी में ऐसा भूचाल आता है कि उन्हें एक बार फिर मैदान में उतरना पड़ता है.

पहले पार्ट में हमने देखा था कि विलन वर्मन की हत्या के बाद उसके करीबी और साथी टाइगर मुथुवेल पांडियन के पीछे पड़ जाते हैं. इस बार सीक्वल में अपराध का दायरा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा दिखाया गया है. फिल्म में भरपूर एक्शन, कॉमेडी, बड़े कलाकारों की स्टार कास्ट और पूरा मसाला एंटरटेनमेंट मौजूद है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं.

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'जेलर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 59.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ और इसने 13157 शोज के साथ भारत में 35.60 करोड़ रुपये का बेहतरीन कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म का कुल फुटफॉल लगभग 2,383,879 रहा, जबकि शुरुआती दो दिनों में इसका कुल फुटफॉल 6,130,613 तक पहुंच गया है. 

इन दो दिनों में फिल्म ने भारत के भीतर कुल मिलाकर लगभग 95.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. घरेलू बाजार के साथ-साथ यह फिल्म विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है. फिल्म ने पहले दिन ओवरसीज मार्केट में 55 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह केवल दो दिनों में विदेशों से इसका कुल कलेक्शन 97.00 करोड़ रुपये हो चुका है. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म महज दो दिनों में 209.10 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है, जिससे यह साफ है कि फिल्म देश के मुकाबले विदेशों में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है.

यामी गौतम स्टारर 'नई नवेली' की कहानी क्या है? 

दूसरी ओर, यामी गौतम की लीड रोल वाली फिल्म 'नई नवेली' को बालाजी मोहन ने निर्देशित किया है और इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने मिलकर लिखी है. फिल्म का बैकग्राउंड उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के एक बड़ी ज्वॉइंट फैमिली अवस्थी परिवार पर आधारित है. परिवार के बड़े बेटे राजा अवस्थी की शादी मोहिनी से होती है.

मोहिनी के घर में कदम रखते ही अजीब घटनाएं होने लगती हैं. देखते ही देखते परिवार की पुरानी परेशानियां दूर होने लगती हैं और हर तरफ खुशहाली छा जाती है. हालांकि, परिवार के छोटे भाई बंटू को अपनी नई भाभी की इन रहस्यमयी हरकतों पर शक होने लगता है और उसे लगता है कि उसकी भाभी कोई 'डायन' है. बंटू इस बात पर पूरे परिवार को इकट्ठा करता है, जिसके बाद फिल्म की कहानी में एक नया मोड़ आता है, जहां मोहिनी की असली पहचान सबके सामने आती है.

यह भी देखें- Nayyi Navelli X Review: 'क्या बवाल चीज है...', यामी गौतम की 'नई नवेली' को पैसा वसूल बता रहे लोग, पढ़ें एक्स रिव्यू

'नई नवेली' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की यह फिल्म पहले दिन कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं रही. फिल्म ने लगभग 6,281 शोज के साथ पहले दिन भारत में केवल 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन फीका रहा और इसने महज 75 लाख रुपये का कारोबार किया. इन आंकड़ों को मिलाएं तो 'नई नवेली' का शुरुआती वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक केवल 4.58 करोड़ रुपये के आसपास ही पहुंच पाया है.

'प्रहार' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म कमाल दिखा रही है. राजकुमार राव की देशभक्ति से जुड़ी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करती नजर आई. 'प्रहार' (Prahaar The Ujjwal Nikam) ने अपने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की. विदेशों में भी इस फिल्म का हाल यामी गौतम की फिल्म जैसा ही रहा और इसने ओवरसीज मार्केट में सिर्फ 75 लाख रुपये ही जुटाए. कुल मिलाकर फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन केवल 3.52 करोड़ रुपये पर सिमट गया है.

यह भी देखें- Prahaar Movie Review: न्याय की लड़ाई और परिवार से दूरी की कहानी है 'प्रहार', राजकुमार राव की एक्टिंग ने जीता दिल

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा-वैभव सूर्यवंशी पर पूछे गए कड़े सवाल, इंटरव्यू में परफेक्ट जवाब देने वाला ही बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर

भारतीय क्रिकेट टीम में अजीत अगरकर के चीफ सिलेक्टर पद से हटने के बाद उनकी जगह लेने के लिए नए उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ. इस इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा को लेकर उम्मीदवारों से कड़े सवाल पूछे गए. इस इंटरव्यू में रोमेश पोवार, सलील अंकोला और वसीम जाफर जैसे पूर्व क्रिकेटर शामिल हुए. Sat, 17 Oct 2026 15:09:26 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में प्रदर्शनों से ₹3,000 करोड़ का नुकसान.. दिवाली तक धरने रोकने की मांग | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:10:19+00:00

CJP Protest: Abhijeet Dipke और Neha Bora पर गुस्से से आगबबूला व्यापारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:11:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers