Responsive Scrollable Menu

Today Live Breaking News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरी बस, 8 की मौत

Today Live Breaking News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरी बस, 8 की मौत

Continue reading on the app

इंडिया-वेस्टइंडीज मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी की एक और पोस्ट:लिखा- अब भी भरोसा है; वेस्टइंडीज सीरीज में अब तक नहीं खेले

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मैच से एक और पोस्ट की है। उन्होंने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर लिखा, 'स्टिल विलीविंग'। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को विंडीज की टीम के खिलाफ इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वैभव सूर्यवंशी की ताजा पोस्ट देखिए… वैभव ने 4 दिन पहले चौथे टी-20 मैच से पहले भी एक स्टोरी पोस्ट की थी। उसमें उन्होंने 'इंतजार करिए' लिखा था। उनकी उस पोस्ट को 9 लाख 69 हजार यूजर्स ने लाइक किया था। हालांकि, उस मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वैभव सूर्यवंशी की ये पोस्ट भी देखिए 3 अक्टूबर को लिखा- इससे बेहतर एहसास नहीं एक अक्टूबर को एशियाड में बैटिंग करते हुए पोस्ट डाली 26 सितंबर को फ्लाइट से फोटो डाली, लिखा- नीड फॉर स्पीड वैभव सूर्यवंशी से जुड़े 2 बयान 1. सहवाग बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ 2. गंभीर बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगा पिछले महीने हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। टी-20 इंटरनेशनल में 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं वैभव वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले 8 मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। वे टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं। ------------------------------------------------ टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत 7 साल बाद घर पर सीरीज हार सकता है, बेंगलुरु में पहली बार भारत Vs वेस्टइंडीज टी-20; क्या आज खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

1425 दिन का इंतजार खत्म! चिन्नास्वामी में उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार, RCB नहीं इस बार सीने पर टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में स्पेशल एंट्री हुई है. भुवनेश्वर को करीब चार बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया था, लेकिन अचानक उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच के लिए भी भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. भुवी 1425 दिन बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. Sat, 17 Oct 2026 12:51:44 +0530

  Videos
See all

जयपुर में 28 हस्तियों का सम्मान, भूपेंद्र शर्मा को मिला ‘ढूंढाड़ गौरव सम्मान’ | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T08:11:18+00:00

Breaking News Live : CJP को लेकर दिल्ली में फिर बड़ा एक्शन, प्रदर्शन पर आया नया अपडेट ! | CJP | ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T08:07:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers