पत्नी संग महाकाल के दर पहुंचे एक्टर मोहित रैना, भस्मारती में हुए शामिल, देहरी से अर्पित किया जल
टेलीविजन से लेकर बड़े पर्दे तक दर्शकों का अपनी बेहतरीन एक्टिंग मनोरंजन करने वाले एक्टर मोहित रैना शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए पहुंचे। एक्टर के साथ उनकी पत्नी अदिति भी मौजूद थी।
बता दें कि मोहित भस्मारती में शामिल होने के लिए महाकाल पहुंचे थे। अपने टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले मोहित मंदिर पहुंचकर जब बाबा महाकाल के सामने पहुंचे तो पूरी तरह से भोले की भक्ति में लीन नजर आए।
किया महाकाल का जाप
उरी एक्टर अपनी पत्नी के साथ शनिवार की सुबह तकरीबन 4 बजे मंदिर पहुंच गए थे। दोनों ने लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के भस्म आरती का आनंद लिया। इस दौरान वो पूरी तरह से भक्ति में डूबे थे। ये दोनों हाथ जोड़कर भोलेनाथ को नमन करते और महाकाल का जाप करते हुए दिखाई दिए।
आरती के बाद जलाभिषेक और पूजन
भस्मारती पूरी होने के बाद एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ गर्भगृह की देहरी से पुजारियों के माध्यम से बाबा महाकाल को जल अर्पित किया। दोनों यही से पूजन अर्चन करते और महाकाल को नमन करते नजर आए।
किया गया सम्मान
पत्नी सहित दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे एक्टर का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पंडित आशीष पुजारी द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान एक्टर को काफी खुश देखा गया। उन्होंने कहा कि ‘बाबा के दर्शन का ये अनुभव बहुत अद्भुत था। बहुत अच्छे से दर्शन हुए। मेरे पास शब्द नहीं है, बाबा महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे।’
एक्टर का वर्क फ्रंट
मोहित रैना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा पहचान अपने टीवी शो देवों के देव महादेव में निभाए गए भगवान शिव के किरदार से मिली है। बड़े पर्दे पर उन्होंने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में मेजर करण कश्यप की भूमिका निभाकर डेब्यू किया था। एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें zee 5 की प्रसिद्ध क्राइम ड्रामा सीरीज रंगबाज के चौथे सीजन में देखा जाने वाला है। इसके पहले वो कनखजूरा, मुंबई डायरीज और द फ्रीलांसर जैसी सीरीज में नजर आ चुके हैं।
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी 9’ की शूटिंग के दौरान अचानक पलटी SUV, सेट पर मची हलचल
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने हाल ही में आई अपनी फिल्म आवारापन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब उनकी आने वाली फिल्म गनमास्टर जी 9 सुर्खियों में बनी हुई है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। दर्शक इससे जुड़ी हर अपडेट के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
दर्शकों की इस एक्साइटमेंट के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शूटिंग की दौरान एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। इसमें इमरान बाल बाल बच गए हैं। चलिए पूरा मामला क्या है जान लेते हैं।
शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग की जा रही थी। इसके लिए एक SUV को क्रेन के जरिए हवा में लटकाया गया था। जो वीडियो सामने आया है उसमें इस खतरनाक स्टंट को कैप्चर करने के दौरान गाड़ी अचानक से पलट जाती है। SUV सीधा एक वैन पर आकर गिरी।
View this post on Instagram
बाल बाल बचे इमरान
इस स्टंट को शूट करते समय एक्टर गंभीर रूप से घायल हो सकते थे लेकिन वह बाल बाल बच गए। उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। जैसे ही गाड़ी पलटी सेट पर मौजूद लोग दौड़ते भागते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है कि ये सच में कोई स्टंट था या फिर शूटिंग के समय गाड़ी अचानक से पलटी है। मेकर्स या एक्टर ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
पहले भी हुई थी चर्चा
यह पहली बार नहीं है जब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा हो रही है। इसके पहले भी हरिद्वार में शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर बाहर एंड कैफे का बोर्ड लगा हुआ दिखाई दिया था। इसे देखने के बाद काफी हंगामा खड़ा हुआ था क्योंकि लोगों ने इसे असली समझ लिया था। आखिर बाद में मेकर्स ने ये साफ किया था कि ये शूटिंग है वो किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।
कैसी है फिल्म
गनमास्टर जी 9 की बात करें तो आदित्य दत्त के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन, रोमांस और ड्रामा सब कुछ नजर आने वाला है। इमरान ईश्वर नाम के किरदार में दिखाई देंगे। जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










