राजस्थान के कोटा में दर्दनाक हादसा, एक्सप्रेसवे के नाले में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत
Kota Road Accident: राजस्थान के कोटा में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेवेस के नाले में गिर गई. हादसे में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस टेंपो ट्रैवलर में कुल 25 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि अभी तक इस हादसे में घायल लोगों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
टेंपो ट्रैवलर में सवार थे 25 लोग
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा जिले के सीमलिया के पास हुआ. जहां यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे नाले में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव अभियान शुरू किया. बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में करीब 25 लोग सवार थे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं.य
#UPDATE | Rajasthan: Death toll in the bus overturn incident Delhi-Mumbai Expressway in Kota rises to 8: District Collector Peeyush Samariya
— ANI (@ANI) October 17, 2026
मध्य प्रदेश में बैतूल के रहने वाले थे 6 मृतक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले थे. हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान और घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही गंभीर घायलों की स्थिति को लेकर अधिक जानकारी सामने आई है.
दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने श्रीलंका के बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे चामिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Samacharnama










