Responsive Scrollable Menu

गुजरात के केमिकल प्लांट में भीषण विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत; गैस रिसाव से मचा हड़कंप

Gujarat Chemical Plant Explosion: गुजरात के भरूच जिले में एक केमिकल प्लांट में भीषण विस्फोट होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस धमाके में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई है. जबकि छह लोग घायल हुए हैं. हादसा वागरा क्षेत्र के सायखा GIDC स्थित सिनजील फार्माकेम कंपनी में शुक्रवार देर रात हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लांट में हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया के दौरान रिएक्टर में धमाका हो गया. इसके बाद मिथाइलीन डाइक्लोराइड के रिसाव से फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

IND VS WI: पांचवें टी-20 मैच में बल्लेबाजों की लगेगी लॉटरी, जानिए चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस सीरीज में अब तक बल्लेबाज पूरी तरह से गेंदबाजों पर हावी दिखे हैं. तो आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों को मदद मिलेगी या फिर गेंदबाज दमखम दिखाते नजर आएंगे. साथ ही ये भी जानेंगे कि चिन्नास्वामी में भारतीय टीम के आंकड़े क्या कहते हैं.

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद?

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. बेंगलुरु के इस मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है। खासकर टी20 मुकाबलों में यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.

स्पिन गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन उन्हें विकेट हासिल करने के लिए अपनी लाइन और लेंथ में विविधता रखनी होगी. तो वहीं, तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग या अतिरिक्त उछाल मिल सकता है, जबकि डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदें अहम होंगी.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसे हैं टीम इंडिया के आंकड़े?

चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पिछला मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2 साल पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत दर्ज की थी.

सीरीज विजेता का होगा फैसला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंची है. जी हां, 5 मैचों की सीरीज अब बराबरी पर आ पहुंची है. शुरुआती चार मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ही टीमों ने 4-4 मैचों में जीत दर्ज की. ऐसे में अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच काफी रोमांचक होने वाला है. चूंकि, इस मैच को जो टीम जीतेगी, वो सीरीज पर कब्जा करेगी और हारने वाली टीम के पिछड़ जाएगी और सीरीज गंवा बैठेगी. देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम बाजी मारती है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन

ये भी पढ़ें: IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी-20 मैच? सीरीज के विजेता का होगा फैसला, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा-वैभव सूर्यवंशी पर पूछे गए कड़े सवाल, इंटरव्यू में परफेक्ट जवाब देने वाला ही बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर

भारतीय क्रिकेट टीम में अजीत अगरकर के चीफ सिलेक्टर पद से हटने के बाद उनकी जगह लेने के लिए नए उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ. इस इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा को लेकर उम्मीदवारों से कड़े सवाल पूछे गए. इस इंटरव्यू में रोमेश पोवार, सलील अंकोला और वसीम जाफर जैसे पूर्व क्रिकेटर शामिल हुए. Sat, 17 Oct 2026 15:09:26 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में प्रदर्शनों से ₹3,000 करोड़ का नुकसान.. दिवाली तक धरने रोकने की मांग | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:10:19+00:00

CJP Protest: Abhijeet Dipke और Neha Bora पर गुस्से से आगबबूला व्यापारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:11:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers