Responsive Scrollable Menu

Hemant Soren ने JPSC परीक्षाओं को लेकर दिया बयान, उचित समय पर होगा फैसला

रांची/जमशेदपुर, चार अगस्त झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदर्शन कर रहे नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों की ओर से उठाई गई चिंताओं को लेकर गंभीर है और इस संबंध में निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा। सोरेन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ये अभ्यर्थी 29 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं और उनकी मांग है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच झारखंड से बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक स्वतंत्र समिति से कराई जाए।

सोरेन ने रांची में संवाददाताओं से कहा, उनकी मांगों और सवालों के समाधान से जुड़े फैसले पूरी गंभीरता और बारीकी से जांच के बाद उचित समय पर घोषित किए जाएंगे। मुझे विश्वास है कि प्रदर्शनकारी इससे आश्वस्त होंगे। सोरेन ने जांच का उल्लेख करते हुए कहा कि जांच एजेंसियां कथित अनियमितताओं के हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं।

उन्होंने कहा, जिस तरह जांच टीम सक्रिय है, जहां भी किसी तरह की गलती हुई है या हो रही है, उन सभी चीजों की गहन जांच की जा रही है और सब कुछ सामने आने के बाद सरकार के फैसले भी निश्चित रूप से सामने आएंगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत राज्य सरकार जांच राज्य सीआईडी को सौंपकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले उन्होंने कथित भर्ती घोटाले में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन का दावा करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की थी।

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोरेन से आंदोलनरत युवाओं के साथ सीधी बातचीत करने और सीबीआई जांच की उनकी मांग पर विचार करने का आग्रह किया। दास ने जमशेदपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छात्रों से बातचीत करने और उचित कार्रवाई शुरू करने की अपील की है। दास ने कहा कि यह पत्र उन्होंने एक पूर्व मुख्यमंत्री के नाते या किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि छात्र आंदोलनों को समझने वाले व्यक्ति के रूप में लिखा है, क्योंकि उन्होंने 1974 के जेपी आंदोलन के दौरान अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

दास ने कहा, छात्र बिना किसी कारण के सड़कों पर नहीं उतरे हैं। वे भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को उनसे सीधे बातचीत करनी चाहिए और सीबीआई जांच की मांग पर विचार करने के साथ ही न्याय दिलाना चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों को तंबू, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो यह आंदोलन बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले का उदाहरण देते हुए दास ने कहा कि केंद्र ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द की, सीबीआई जांच का आदेश दिया और कुछ ही दिनों में दोबारा परीक्षा आयोजित कराई।

उन्होंने सवाल किया कि झारखंड में भी इसी तरह की कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, आयोग ने बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच 25 से 27 जुलाई तक प्रस्तावित संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया था।

सीआईडी ने कथित भर्ती अनियमितताओं की जांच के तहत जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से 28 जुलाई से अब तक चार बार पूछताछ की है और रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो तथा धनबाद में 18 स्थानों पर छापेमारी भी की है।

Continue reading on the app

WhatsApp Plus: अब व्हाट्सएप पर 3 नहीं 20 चैट कर सकेंगे पिन, जानिए इस धांसू Features के बारे में

मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। हाल ही व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए नया फीचर लाया है। असल में पहले WhatsApp पर सिर्फ 3 चैट पिन करने का ऑप्शन था। इस समस्या के कई लोग परेशान थे। जो लोग रोजाना कई पर्सनल और ऑफिस ग्रुप चैट संभालते हैं, उनके लिए यह फीचर काम का हो सकता है। 
अब कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ाने का विकल्प दिया है, हालांकि इसके लिए आपको WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने की जरुरत पड़ सकती हैं।

कैसे कर सकते हैं चैट पिन?
अब आप 20 चैट को पिन कर सकते हैं। इस सुविधा के मिलने के बाद भी चैट पिन करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। जब चैट पिन करें, तो जिस चैट को पिन करना चाहते हैं, उस पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले Pin आइकन पर टैप करें। आपकी पिन की गई चैट हमेशा इनबॉक्स में नजर आएंगी।

फ्री यूजर्स और Plus यूजर्स में क्या अंतर है?
दरअसल, सामान्य WhatsApp के इस्तेमास में यूजर सिर्फ 3 चैट को पिन कर पाएगा। वहीं, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेते समय यूजर्स के लिए यह सीमा बढ़कर 20 चैट कर दी गई है। गौरतलब है कि यह फीचर उन लोगों के लिए लाभदायक है, जिनके पास रोजाना बड़ी संख्या में जरुरी बातचीत होती है।

79 रुपये में मिलेंगे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स
आपको बता दें कि, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 79 रुपये रखी गई है। इसमें केवल ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा नहीं, बल्कि अन्य और भी फीचर्स मिलेंगे। सब्सक्राइबर स्पेशल इफेक्ट वाला एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
वहीं, यूजर्स को कस्टम थीम और यूनिक एप आइकन चयन करने का ऑप्शन दिया गया है। जिससे आप अपने मुताबिक चैट्स के इंटरफेस को बदल सकते हैं। 

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
असल में WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पहले की तरह सिर्फ 3 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है और वे इन तमाम फीचर्स का फायदा नहीं उठा सकते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

Mahadevan Sathasivam: श्रीलंकाई खिलाड़ी की पत्नी का हुआ मर्डर, 20 महीने जेल में रहा, फिर खुला सनसनीखेज राज

श्रीलंका को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री मिलने में वक्त लगा हो लेकिन उससे पहले देश में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला जाता था. उसी दौरान महादेवन सताशिवम की एंट्री हुई, जिनकी बैटिंग ने छाप छोड़ी. Thu, 06 Aug 2026 02:10:28 +0530

  Videos
See all

Saurav Das Privacy & Security Breach: CJP के Saurav Das के घर पर हमला, आशुतोष रांका ने दी चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T00:02:50+00:00

Weather Update : मौसम का बदला मिजाज, UP-बिहार में बारिश से आफत |IMD Alert | Monsoon Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T00:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers