Responsive Scrollable Menu

रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत समेत 5 देशों को राहत, ट्रंप ने टैरिफ से छूट का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूस से तेल और गैस खरीदने पर टैरिफ से छूट देने का फैसला किया है. यह छूट रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत दी गई है. ट्रंप ने अपने फैसले के पीछे अमेरिका के राष्ट्रीय हित को वजह बताया है. इस कदम से रूस से ऊर्जा खरीदने वाले इन देशों को राहत मिल सकती है. शुक्रवार शाम जारी कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इन देशों को प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों से छूट देना अमेरिका के हित में है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब रूस को लेकर ट्रंप के रुख पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है. दूसरी ओर, वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की सार्वजनिक रूप से आलोचना भी कर रहे हैं.

किन पांच देशों को मिली राहत?

ट्रंप के आदेश में जिन पांच देशों को राहत देने की बात कही गई है, उनमें भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं. इन देशों को रूस से ऊर्जा खरीदने के मामले में संबंधित प्रतिबंधों और टैरिफ से छूट दी गई है. रूस से कच्चे तेल और गैस की खरीद कई देशों की ऊर्जा जरूरतों से जुड़ी है. ऐसे में अमेरिकी शुल्कों से राहत मिलने पर इन देशों के ऊर्जा व्यापार और आर्थिक सहयोग पर असर पड़ सकता है.

क्या है ग्राहम एक्ट?

इस फैसले का संबंध 'लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' से है. इस कानून का उद्देश्य रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़ी कार्रवाई करना है. इसके तहत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर भी शुल्क और अन्य पाबंदियां लगाने का प्रावधान बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सीनेट ने अगस्त में इस विधेयक को 86 के मुकाबले 11 वोटों से मंजूरी दी थी. इसके बाद 19 सितंबर को ट्रंप ने इस पर हस्ताक्षर किए थे.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: गुवाहाटी के पानबाजार में लगाए गए IED मामले में 5 लोगों पर आरोप तय

कानून की धारा 115 के तहत मिली छूट

ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में ग्राहम एक्ट की धारा 115 का हवाला दिया है. इस प्रावधान के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को कुछ परिस्थितियों में किसी विदेशी व्यक्ति या संबंधित पक्ष पर प्रतिबंध, पाबंदियां अथवा टैरिफ लगाने से छूट देने का अधिकार मिलता है. हालांकि, इसके लिए राष्ट्रपति को अमेरिकी कांग्रेस के सामने लिखित प्रमाण देना होता है कि संबंधित छूट अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है. ट्रंप ने अपने आदेश में कहा कि वह कांग्रेस को ऐसा प्रमाण-पत्र सौंप चुके हैं.

भारत के लिए क्या है इसका महत्व?

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशों से कच्चा तेल खरीदता है. रूस से तेल की खरीद भारत की ऊर्जा नीति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का अहम हिस्सा रही है. ऐसे में रूसी ऊर्जा खरीद पर अमेरिकी टैरिफ से छूट मिलने का फैसला भारत के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. इससे भारत को रूस से ऊर्जा खरीदने के मामले में प्रस्तावित अमेरिकी शुल्कों से राहत मिल सकती है. हालांकि, इसका वास्तविक आर्थिक प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि छूट किन लेन-देन और परिस्थितियों पर लागू होती है तथा आदेश की शर्तें क्या हैं.

ये भी पढ़ें: 'मैं लायक नहीं हूं...', रणबीर कपूर ने भगवान राम के रोल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे बदली सोच?

 

Continue reading on the app

बड़ी खबर! क्रुणाल पांड्या को मिली भारत की कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान

Krunal Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वह भले ही लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपने कंसिस्टेंट प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. इस बीच अब अपडेट सामने आ रही है कि हांग कांग सिक्सर्स में क्रुणाल भारत की टीम की कप्तानी करने वाले हैं. पहले ये जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई थी, लेकिन अब वह टीम इंडिया में लौट चुके हैं और भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच का हिस्सा हैं. ऐसे में अब इस विदेशी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगे.

क्रुणाल पांड्या को बनाया कप्तान

हांगकांग सिक्सेस में क्रुणाल पांड्या को भारत का कप्तान बनाया गया है. दरअसल, जब टीम का ऐलान हुआ था, तब भुवनेश्वर कुमार को टीम की कमान सौंपी गई थी. मगर, अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद भुवी को वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया. इसके बाद ही अब क्रुणाल को कप्तानी सौंपी गई है. तो वहीं, कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया गया है.

ऐसी है भारत की टीम

भारतीय टीम को ग्रुप-C में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के साथ रखा गया है. हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ी अभी सक्रिय हैं और किसी ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है. इनमें से 2 खिलाड़ियों ने IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में भी हिस्सा लिया था.

क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

हांगकांग सिक्सेस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 1992 में हुई थी. 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में आयोजित होगा. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी.

क्रुणाल पांड्या के आंकड़े

क्रुणाल पांड्या ने भारत के लिए 5 वनडे मैच खेले, 19 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 17 विकेट लिए और 254 रन बनाए. वहीं, आईपीएल में क्रुणाल ने अब तक 158 मैच खेले हैं, जिसकी 126 पारियों में 133.84 की स्ट्राइक रेट से 1974 रन बनाए हैं. साथ ही वह 31.87 के औसत से 107 विकेट लिए हैं.

सबसे ज्यादा बार किसने जीता है टूर्नामेंट?

पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जिसने 6 खिताब जीते हैं. इसके बाद इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का स्थान आता है जिन्होंने 5-5 खिताब जीते हैं. श्रीलंका ने 2 खिताब जीते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत और वेस्ट इंडीज ने एक-एक खिताब जीता है.

ये भी पढ़ें: IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी-20 मैच? सीरीज के विजेता का होगा फैसला, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

  Sports

वसीम जाफर के सामने आए रमेश पोवार, चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय, अजीत अगरकर की लेंगे जगह

New Chief Selector Indian Mens Cricket team: पार्थिव पटेल को पहले अजीत अगरकर का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन नहीं किया, इसके बाद वसीम जाफर की एंट्री और रमेश पोवार-सलील अंकोला जैसे नामों की चर्चा ने चयन प्रक्रिया को नया मोड़ दिया है. Sat, 17 Oct 2026 15:18:35 +0530

  Videos
See all

LIVE: Arrests in Paris as day of protests begins across France | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:41:34+00:00

हूतियों पर इजरायल की बमबारी से मचा हड़कंप! Yemen में जंग तेज | Israel | Houthi | Saudi Arabia | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:41:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers