नासिक में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को मौत की सजा सुनाई गई
नासिक में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को मौत की सजा सुनाई गई
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: आज शनिवार को मेष राशि का अटका काम, मीन का कारोबार बढ़ेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 17 अक्टूबर 2026, शनिवार के दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूर्ण रात्रि तक रहने वाली है. शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर दुर्गा माता के सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा की जाएगी. आज अतिगण्ड योग रात 11 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सुकर्मा योग शुरू होगा. नक्षत्रों की बात करें तो सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा. आज के दिन राशियों को अपने अटके कार्यों पूरे होने वाले हैं. पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 17 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों का समय सर्वोत्तम चल रहा है. आपको कई अवसर मिलने का प्रबल योग है. नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. नये प्रकार का व्यापार का योग बन रहा है और भूमि,भवन का लाभ मिलेगा. आज आपके यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और चतुर्दिक लाभ होगा. धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है.
- उपाय- कवच, कीलक और अर्गला का पाठ करें
- शुभ अंक- 1
- शुभ रंग- केसरिया
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलने वाली है. आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ होगा. पराक्रम से धन लाभ होगा और परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा तथा तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
- उपाय- दुर्गा जी के 32 नाम का पाठ करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- सफेद
ये भी पढ़ें- Garba 2026 AI Prompts: गरबा नाइट की शानदार तस्वीरें बनाने के लिए Gemini और चैट जीपीटी के AI प्रॉम्प्ट
3.मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के जातकों के साथ शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. समास्याओं का समाधान होगा और आर्थिक लाभ होगा. पदोन्नति का योग बन रहा है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा.
- उपाय- सिद्ध कुंजिका का पाठ करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- सी ग्रीन
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. बड़ी सफलता का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है. प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा.
- उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- सफेद
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज नए व्यापार से लाभ होगा. आज के दिन विदेश में नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा और कोर्ट के क्षेत्र में लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन परिजनों का साथ मिलेगा.
- उपाय- अर्गला स्तोत्र का पाठ करें
- शुभ अंक- 1
- शुभ रंग- केसरिया
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज आय के साधन में वृद्धि होगी. विद्या से लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. आज आपके परिवार में शुभ कार्य होंगे तथा जमीन खरीदने के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज के दिन इस राशि के छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है.
- उपाय- तंत्रोक्त देवी का पाठ करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन कई लाभ के अवसर मिलेंगे. आज के दिन आपके सुखों में वृद्धि होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आपकी माली हालत में सुधार होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से आपको लाभ मिलेगा और आयात निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है.
- उपाय- दुर्गा जी के 32 नाम का जप करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज के दिन दूर देश की यात्रा होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा है और रुका हुआ धन प्राप्त होगा.
- उपाय- तंत्रोक्त देवी सूक्त का पाठ करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पीला
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज कई साधनों से धन लाभ होगा. आज के दिन आप लोगों को चोट चपेट से बचने की जरूरत है. आज विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं. आपको रुका हुआ धन मिलेगा और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
- उपाय- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- केसरिया
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज फिजूल के विवादों से बचे रहें. भूमि तथा भवन खरीद सकते हैं. यात्रा, तीर्थाटन से लाभ होगा और आज रुका हुआ धन मिलेग. आज के दिन आपके कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
- उपाय- कवच और कीलक का पाठ करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हल्का ग्रे
11.कुंभ राशि
आज कुंभ राशि के जातकों के परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन भाई बहन के लिए रोजगार मिलेगा. वहीं, नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. आज के दिन विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. इसके अलावा, आज के दिन जमीन और मकान का सुख मिलेगा.
- उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- लाल
12.मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से लाभ होगा. आज भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. इसके साथ ही आज आप लोगों को नौकरी में पदोन्नति होने का अवसर भी मिल सकता है. अपनों का साथ मिलेगा और विद्या, वाणी से धन लाभ होगा.
- उपाय- दुर्गा कवच का पाठ करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- गुलाबी
ये भी पढ़ें- Kanya Pujan Time: सप्तमी तिथि पर कन्या पूजन करना है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और कंजक विधि
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








