आंखों से देख नहीं सकता, लेकिन हौसलों से दुनिया जीत रहा है, दोस्त के सहारे ट्रक में फल लोड करता शख्स
आंखों से देख पाने में असमर्थ होने के बावजूद यह शख्स हौसलों से भरा हुआ है. वह किसी पर बोझ बनने के बजाय अपनी मेहनत से इज्जत की कमाई करना चाहता है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उसका दोस्त उसका हाथ पकड़कर उसे फल के ढेर तक ले जाता है और फिर दोनों मिलकर ट्रक में भारी टब लोड करते हैं. यह दृश्य सिर्फ मेहनत का नहीं, बल्कि सच्ची दोस्ती और भाईचारे का प्रतीक है. जहां आज के समय में लोग छोटी-छोटी बातों पर साथ छोड़ देते हैं, वहीं यह दोस्त हर कदम पर उसका सहारा बना हुआ है। दोनों की आपसी समझ और तालमेल देखकर साफ लगता है कि उनका रिश्ता भरोसे और सम्मान पर टिका है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस शख्स के आत्मसम्मान और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं उसके दोस्त की वफादारी को सच्ची दोस्ती की मिसाल बता रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि “ऐसा दोस्त हर किसी को मिले” और “मेहनत और दोस्ती की इससे बड़ी मिसाल नहीं हो सकती.” Video Credit:Instagram- @last24hrofindia
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





