Responsive Scrollable Menu

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स, भारत ने पाकिस्तान को हराया:आठ विकेट से जीता मैच, 94 रन का टारगेट 11वें ओवर में चेज किया

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम (भारत-ए) ने पाकिस्तान को हरा दिया है। ACC विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के छठे मैच में भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से मात दी। रविवार को बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को जीत के लिए 94 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को भारत-ए ने 10.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। वृंदा दिनेश ने नाबाद 55 रन बनाए पाकिस्तान-ए के खिलाफ रन चेज में भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर हुमैरा काजी का विकेट गंवा दिया। हुमैरा को वहीदा अख्तर ने नेहा शर्मिन के हाथों कैच कराया। इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अनुष्का ने चार चौके की मदद से 26 बॉल पर 24 रन बनाए। अनुष्का को मोमिना रियासत ने आउट किया। वहीं ओपनर वृंदा दिनेश ने सिर्फ 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। तेजल हसब्निस ने भी नाबाद 12 रन बनाए। पाकिस्तान की तीन बैटर्स दोहरे अंक तक पहुंच सकीं मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 18.5 ओवरों में 93 रन बनाए। टीम ने इस मुकाबले में शुरुआती ओवर से ही विकेट गंवाए। शवाल जुल्फिकार (23), गुल रुख (21) और अनोशा नासिर (17) ही दोहरे अंकों तक पहुंचने में कामयाब रहीं। भारत की ओर से कप्तान राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर ने दो-दो विकेट झटके। जिंतिमनी कलिता और मिन्नू मणि को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत-ए: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर और जिंतिमनी कलिता। पाकिस्तान-ए: युसरा अमीर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमाइमा सोहेल, गुल रुख, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनोशा नासिर, मोमिना रियासत और नेहा शर्मिन। भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे पर आया भारतीय टीम अब अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में 17 फरवरी को नेपाल का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट में राधा यादव की अगुवाई वाली भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 7 विकेट से हरा दिया था। दूसरी ओर पाकिस्तान-ए ने अपने पहले मैच में नेपाल को 30 रनों से हराया था। भारत दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर UAE है। इस टूर्नामेंट में भारत-ए, पाकिस्तान-ए, नेपाल और UAE के साथ ग्रुप-ए में है। वहीं ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए मौजूद हैं। दोनों ग्रुप से टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले जाने हैं। जबकि फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को होगा। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया:बारिश भी बिगाड़ सकती है खेल भारतीय खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे। यह दावा इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। पूरी खबर…

Continue reading on the app

राजपाल यादव आएंगे बाहर या कुछ दिन और काटेंगे जेल में, जानें सोमवार को नहीं मिली जमानत तो क्या होगा?

Rajpal Yadav Bail News: क्या राजपाल यादव सोमवार यानी 16 फरवरी को तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे? क्या सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट राजपाल यादव को बड़ी राहत दे सकती है? सोमवार को अगर दिल्ली हाईकोर्ट से राजपाल यादव को राहत नहीं मिलती है तो क्या उन्हें 6 महीना जेल में ही काटना पड़ेगा? जानिए ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए सोमवार का दिन क्यों निर्णायक साबित होने वाला है? दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए क्यों राहत देने से इनकार कर दिया था?

Continue reading on the app

  Sports

सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, संगरूर दौरे से लौटने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके चलते एहतियातन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर … Sun, 15 Feb 2026 19:34:39 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | मोदी की ‘डील’... टेंशन में मुनीर ! | India US Trade | Tariffs #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:00:31+00:00

Poochta Hai Bharat Ground Zero Se LIVE: JNU में UGC के खिलाफ Protest | Amroha Kanwar Stone Pelting #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:11:02+00:00

Shankhnaad: एक News Agency को दिए Interview में PM Modi ने UPA राज में नीतियों को लेकर हमला बोला #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:00:55+00:00

Ghaziabad: भ्रष्टाचार के कारण एक व्यक्ति की मौत! | #Shorts | Uttar Pradesh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:06:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers