Gold Price में गिरावट अब मौका! Titan MD बोले- निवेशक बदल रहे Gold Buying की Strategy
टाइटन कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अजय चावला ने कहा है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने भारतीय खरीदारों को प्रभावित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ग्राहक अब कीमतों में गिरावट को अवसर मानकर बाजार में प्रवेश कर रहे हैं, बिलकुल शेयर निवेशकों की तरह। चावला ने कहा कि पहले कई ग्राहक महंगी कीमतों के कारण सोना खरीदने में देरी करते थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी रणनीति बदल ली है और कीमत गिरने पर सोना खरीदना शुरू कर दिया है, बजाय इसके कि अनिश्चित समय तक इंतजार करें।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है
चावला ने पीटीआई- को बताया, लोगों ने लंबे समय तक इंतजार करने में नुकसान उठाया है, इसलिए अब वे हर कीमत गिरावट का फायदा उठाकर सोने की खरीद कर रहे हैं, जैसे शेयर बाजार में करते हैं। उन्होंने माना कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन मांग मजबूत बनी हुई है। चावला ने कहा, ग्राहक इसमें हिस्सा लेने की कोशिश करेंगे। जो लोग पिछड़ गए, वे अब खरीदने आएंगे। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की सोने के प्रति मजबूत रुचि और विश्वास का पता चलता है। टाइटन की आभूषण कारोबार इकाई इस रुझान से लाभान्वित हुई है।
टाइटन की आभूषण इकाई में प्रमुख ब्रांड तानिष्क शामिल है। सोने की कीमतों में फरवरी, 2026 की शुरुआत में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। 10 ग्राम के लिए कीमतें करीब 1.61 लाख रुपये तक बढ़ीं और फिर वैश्विक संकेतों और मुनाफा निकालने के कारण हाल ही में गिरावट आई। चावला के अनुसार, कई लोग जिन्होंने साल के पहले छह महीनों में सोने की खरीद में देरी की थी, उन्होंने त्योहारी और शादी के सीजन से पहले सोना खरीदना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि कीमतें अब और नहीं गिरेंगी।
EPFO के नये ऐप में मिलेगी UPI से PF निकालने की सुविधा, जानिए क्या बदलेगा
EPFO जल्द ही UPI आधारित PF विड्रॉल सुविधा शुरू करने जा रहा है. नये ऐप से सदस्य रियल टाइम में बैलेंस का 75% तक निकाल सकेंगे. लॉन्च अप्रैल 2026 में होने की उम्मीद
The post EPFO के नये ऐप में मिलेगी UPI से PF निकालने की सुविधा, जानिए क्या बदलेगा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







