विजय वर्मा ने दिया नए रिलेशनशिप का हिंट:वैलेंटाइन्स डे पर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिखे, बाद में निकला प्रैंक; कुछ महीने पहले तमन्ना से हुआ ब्रेकअप
विजय वर्मा कुछ समय पहले तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के चलते सुर्खियों में रहे थे। हाल ही में एक्टर ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद से ही उनके नए रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में आ गए। हालांकि बाद में ये एक प्रैंक निकला। विजय वर्मा ने 14 फरवरी को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट की थी। फोटो में एक्टर बिना चेहरा रिवील किए एक लड़की का हाथ थामे दिखे। इसके साथ ही उन्होंने स्टोरी में एक लड़की का नाम मेंशन किया था। एक्टर ने लिखा था, हैप्पी वैलेंटाइन्स डे माय फॉरएवर, खुशी आहूजा। इसके कुछ देर बाद ही एक्टर ने एक और स्टोरी पोस्ट की, जिसमें एक मीम था। इसकी वजह ये रही कि विजय ने जिस लड़की की इंस्टाग्राम आईडी को स्टोरी में टैग किया था, वो फर्जी थी। लड़की की प्रोफाइल खोलने पर सामने आया कि ये एक प्रैंक था। लड़की की आईडी में मिर्जापुर सीजन-2 के पॉपुलर किरदार दद्दा का मीम था। तमन्ना भाटिया से थीं शादी की खबरें, फिर हुआ ब्रेकअप बीते साल खबरें थीं कि तमन्ना भाटिया जल्द ही विजय वर्मा से शादी करने वाली हैं। वो दोनों साथ रहने के लिए एक लग्जरी घर भी ढूंढ रहे थे कि तभी अचानक उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेकअप की वजह कमिटमेंट थी। एक्स कपल के करीबी ने सियासत डेली को दिए इंटरव्यू में कहा था कि तमन्ना और विजय के फ्यूचर पर ख्याल मेल नहीं खा रहे थे। तमन्ना जल्द ही शादी कर सेटल होना चाहती थी, हालांकि विजय फिलहाल लॉन्ग टाइम कमिटमेंट पर विचार साफ नहीं कर पा रहे थे। 2023 में विजय और तमन्ना ने किया रिलेशनशिप कन्फर्म तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने 2023 में फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 की रिलीज के समय अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। उनकी डेटिंग की खबरें तब उड़ीं जब दोनों को लस्ट स्टोरीज 2 की रिलीज से कुछ महीने पहले गोवा में साथ न्यू ईयर पार्टी करते हुए देखा गया था। एक इंटरव्यू में कपल ने बताया था कि लस्ट स्टोरीज 2 की शूटिंग के दौरान दोनों केवल को-स्टार थे और सेट पर एक-दूसरे से प्रोफेशनल तरीके से पेश आते थे। शूटिंग खत्म होने के बाद विजय ने तमन्ना से डेट पर चलने को कहा और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। इस रिलेशनशिप को तमन्ना ने जून 2023 में एक इंटरव्यू में ऑफिशियली कन्फर्म किया था। उन्होंने कहा था कि विजय ने उन्हें बिना किसी एटीट्यूड के अप्रोच किया और उनके साथ बहुत अच्छा महसूस होता है। वह उनकी बहुत परवाह करती हैं।
Gardening Tips: इन आसान तरीकों से गमले में उगाएं ताजा अदरक, महीनों तक बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
How to Grow Ginger in Pot: रसोई के मसालों में अदरक का एक खास स्थान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार से अदरक खरीदने के बजाय आप इसे अपने घर के गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं. कृषि एक्सपर्ट डॉ. अखिलेश के मुताबिक, फरवरी का महीना अदरक लगाने के लिए सबसे शुभ और सटीक समय है. अदरक केवल एक मसाला नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है जो एलर्जी और सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करती है. अगर आप भी अपने घर की छत या बालकनी में ताजी और बिना केमिकल वाली अदरक उगाना चाहते हैं, तो इस रिपोर्ट में दिए गए एक्सपर्ट टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






















