Responsive Scrollable Menu

Miscarriage के बाद कब शुरू करें Sexual Life? जानें फिजिकल और मेंटल Recovery का सही समय

ज्यादातर लोगों का यहीं सवाल होता है कि मिसकैरेज के बाद कितने दिनों तक सेक्शुअल रिलेशन से बचना जरुरी चाहिए। मिसकैरेज यानी गर्भपात किसी भी महिला के लिए फिजिकल और मेंटल लेवल पर बहुत सेंसिटिव होता है। इससे जल्दी रिकवर होने में काफी समय लग जाता है। यह समय हर किसी महिला के लिए अलग-अलग हो सकता है। मिसकैरेज के बाद महिलाओं के शरीर, हार्मोंस और इमोशंस सभी को पहले जैसा होने के लिए कुछ समय जरुर लेता है। इस मुश्किल समय में पार्टनर की समझ और सहारा काफी मायने रखता है। ज्यादातर कपल्स के मन में ये सवाल आता है कि मिसकैरेज के बाद दोबार से वे अपनी सेक्शुअल लाइफ कब शुरु कर सकते हैं या फिर कब इंटिमेट होना सही होता है। आइए आपको बताते हैं हेल्थ एक्सपर्ट की राय क्या है।

मिसकैरेज के बाद दोबारा सेक्शुअल रिलेशन कब बनाने चाहिए?

- डॉक्टर के मुताबिक, मिसकैरेज के बाद लगभग 2-3 हफ्तों तक सेक्शुअल रिलेशन को पूरी तरह अवॉइड करना जरुरी है।

- क्योंकि इस दौरान गर्भाशय और सर्विक्स का मुंह पूरी तरह से बंद होता है और वजाइना भी सेंसिटिव हो जाती है, ऐसे में इंफेक्शन का खतरा रहता है और दर्द भी अधिक होता है।

- इस दौरान महिलाओं की ब्लीडिंग पूरी तरह से बंद न हुई हो, तो सेक्शुअल रिलेशन बिल्कुल नहीं होना चाहिए। ऐसे में कुछ डॉक्टर 3-4 हफ्ते रुकने की सलाह भी दे सकते हैं। इसलिए अपने डॉक्टर से एक बार सलाह ले कि, मिसकैरेज के बाद दोबारा इंटिमेट होने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

- यदि आपका मिसकैरेज किसी मेडिकल प्रोसिजर से हुआ है, ज्यादा ब्लीडिंग या इंफेक्शन रहा हो या शरीर बहुत कमजोर महसूस कर रहा है, तो शरीर को समय देने की काफी जरुरत होती है। जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

- मिसकैरेज के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है। साथ ही गर्भाशय की अंदरूनी परत को पूरी तरह से ठीक होकर सामान्य अवस्था में आने में कुछ समय लगता है। इसलिए शारीरिक संबंध दोबारा शुरू करने से पहले शरीर को पर्याप्त आराम देना और उचित समय तक प्रतीक्षा करना बेहद आवश्यक होता है, ताकि स्वास्थ्य पूरी तरह से सुरक्षित रह सके।

- यदि आप जल्दबाजी करेंगे तो दोबारा से ब्लीडिंग समस्या शुरु हो सकती है और इंफेक्शन का खतरा भी रहता है।

- इस बात को समझना जरुरी है कि मिसकैरेज के बाद किसी भी महिला को फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल तौर पर भी प्रभावित करता है, इसलिए अगर वो फिजिकली फिट भी हैं, लेकिन मेंटली ठीक महसूस नहीं कर रही हैं, तो उन्हें समय दें।

- यदि फिर से कंसीव करना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह लें कि अगली प्रेग्नेंसी की कोशिश से पहले कम से कम नॉर्मल पीरियड साइकिल आने दें। क्योंकि इससे शरीर पूरी तरह से तैयार हो जाता है और गर्भ ठहरने की संभावना बेहतर रहती है।

Continue reading on the app

यूजर्स के लिए OpenAI का बड़ा कदम, ChatGPT में इंटरनेट एक्सेस पर मिलेगा ‘Elevated Risk’ अलर्ट

OpenAI ने ChatGPT में Lockdown Mode और Elevated Risk लेबल जैसे नए सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं. इनका मकसद prompt injection हमलों को रोकना और संवेदनशील डेटा की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना है. जानिए ये फीचर्स कैसे काम करते हैं और किन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं.

Continue reading on the app

  Sports

सुपर 8 से एक जीत दूर इंग्लैंड, क्या इटली कर पाएगी उलटफेर, ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम बनेगा गवाह

England can beat italy any qualify for super 8: इंग्लैंड और इटली की टीमें टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को टकराएंगी. इंग्लैंड के लिए यह मैच बेहद अहम है. हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम इटली को हराकर अंतिम 8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है. जबकि पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली उलटफेर करने की फिराक में होगी. Sun, 15 Feb 2026 16:38:00 +0530

  Videos
See all

Vande-Mataram Row : नवनीत राणा ने किसको चेतावनी दी ? #navneetrana #vandemataram #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:15:54+00:00

CM Yogi LIVE: UP के CM Yogi ने Gorakhpur के Bharohiya Shiv मंदिर में पूजा-अर्चना की | Maha Shivratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:06:34+00:00

शायरी ऐसी कि सब दंग रह गए! सदन में जब होने लगी महबूब की बातें। #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:11:50+00:00

Bangladesh News:क्या बांग्लादेश के राष्ट्रपति बनेंगे Mohammad Yunus ? नई भूमिका को लेकर अटकलें ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers