टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर की चेतावनी:न्यूजीलैंड की ठंड और हवा से फील्डिंग कठिन होगी, 22 अक्टूबर से सीरीज
टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने चेतावनी दी है कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की फील्डिंग कमजोरियां बढ़ सकती हैं। श्रीधर ने कहा- ‘ठंड और तेज हवा के बीच फील्डिंग मुश्किल होगी। इसके लिए खिलाड़ियों को मुश्किल परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा।’ भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को हेग्ले ओवल में पहले T20I से शुरू होगा। इसके बाद 4 नवंबर से ODI सीरीज और 19 नवंबर से वेलिंगटन में टेस्ट सीरीज शुरू होगी। कैच छूटने से चिंतित हैं भारतीय कोच श्रीधर भारतीय टीम के कैच छोड़ने की समस्या से चिंतित हैं। उन्होंने फील्डिंग में एक टीम कल्चर बनाने की जरूरत बताई। भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन कैच छोड़ने और मौके गंवाने की समस्या लगातार बनी हुई है। श्रीधर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की ओर से आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे फील्डरों को ढलना होगा। जैसा कि आप जानते हैं, एल नीनो, सुपर एल नीनो के कारण इस साल भारत में अक्टूबर बहुत गर्म रहा है।’ उन्होंने कहा, 'हमारे फील्डरों, गेंदबाजों और बल्लेबाजों को काफी बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। वेलिंगटन में हवा, क्राइस्टचर्च में ठंड बड़ी परेशानी होगी न्यूजीलैंड की परिस्थितियां फील्डरों के लिए मुश्किल हो सकती हैं। वेलिंगटन तेज हवाओं के लिए जाना जाता है। जबकि, क्राइस्टचर्च में वसंत के दौरान सुबह और शाम ठंडी हो सकती हैं। श्रीधर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को ठंड के कारण गेंद पकड़ने में परेशानी न हो। इसके लिए हाथों को गर्म रखना होगा।खासकर वेलिंगटन में, जहां बहुत तेज हवा चल सकती है, ऊंचे कैच हमेशा चुनौती बन सकते हैं।' उन्होंने कहा- अगर आप क्राइस्टचर्च में हैं, तो हेग्ले ओवल एक शानदार, हरा-भरा क्रिकेट मैदान है और वहां बहुत ठंड हो सकती है।' ---------------------------------------------
रोनाल्डो का मैच मिसाइल हमले से प्रभावित:एक घंटे की देरी से शुरू हुआ, अल नासर 3-1 जीता; सऊदी ने हूतियों की मिसाइल गिराई
सऊदी अरब के रियाद में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के खतरे के कारण एशियन फुटबॉल चैंपियंस ट्रॉफी का मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ। मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासर ने नफ्तची फरगाना को 3-1 से हराया। सऊदी लीडरशिप वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि उसने रियाद की ओर दागी गई हूतियों की बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया। रोनाल्डो ने एक गोल दागा, करियर का 981वां गोल मैच अल-अव्वल पार्क में स्थानीय समयानुसार रात 9:15 बजे (1815 GMT) शुरू होना था। मुकाबला रात 10:15 में शुरू हो सका। रोनाल्डो ने पहले हाफ के अंत से ठीक पहले अपने करियर का 981वां गोल किया। मैच से पहले धमाके की आवाज मैच से कुछ देर पहले AFP के संवाददाताओं ने रियाद में धमाकों की आवाज सुनी। इसी दौरान शहर के लोगों के फोन पर हवाई खतरे का अलर्ट भी आया। अलर्ट में कहा गया, ‘यह इलाका हवाई हमले के खतरे में है। कृपया शांत रहें और घर या किसी सुरक्षित जगह पर रहें। खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें। सिविल डिफेंस के निर्देशों का पालन करते रहें।’ TV में एक घंटे देरी से प्रसारण हुआ स्टेडियम के उद्घोषक ने कहा कि स्थिति सुरक्षित है और मैच खेला जाएगा। उन्होंने दर्शकों से अपनी सीटों पर बने रहने की अपील की। हालांकि, मैच का प्रसारण कर रहे टेलीविजन चैनल ने मुकाबला एक घंटे देर से शुरू होने की जानकारी दी। इसके बाद गठबंधन ने X पर जारी बयान में हूतियों की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को “रोककर नष्ट” करने की बात कही। इसके अलावा, रियाद एयरपोर्ट पर भी कई जानलेवा हमले हुए हैं। पुर्तगाल ने रोनाल्डो पर 3 मैच का बैन लगाया पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने टीम से बाहर जाने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 3 मैच के लिए सस्पेंड किया है। फेडरेशन ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की। यह मामला फेडरेशन की अनुशासनात्मक जांच समिति को भेजा गया है। फेडरेशन ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि जांच पूरी होने तक उसके निष्कर्ष गोपनीय रहेंगे। 41 साल के रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान पुर्तगाल का कैंप छोड़ दिया था। नए कोच जॉर्ज जीसस के साथ खेलने के कम समय पर विवाद हुआ था। नियमों के अनुसार, रोनाल्डा पर एक से छह महीने तक निलंबित किया जा सकता है। ------------------------------------------ फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पुर्तगाल विवाद के बाद रोनाल्डो की क्लब फुटबॉल में वापसी; सऊदी अरब की लीग में उतरे दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल नेशनल टीम से जुड़े विवाद के बाद शुक्रवार को क्लब फुटबॉल में वापसी की। वे शुक्रवार रात को सऊदी प्रो लीग में अल-नसर की ओर से उतरे। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











