Responsive Scrollable Menu

Explainer: क्यों हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर मचा हंगामा? जानिए आईपीएल के इतिहास में कब तक कितने खिलाड़ी हुए ट्रेड

Hardik Pandya Trade : हार्दिक पांड्या का ट्रेड इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक अपनी वर्तमान टीम को छोड़कर ट्रेड के जरिए किस टीम में जाएंगे. ये अपने आप में एक बड़ा सवाल बना हुआ है. हार्दिक पांड्या समते मुंबई इंडियंस और इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस भी हार्दिक के ट्रेड के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं. आईपीएल 2026 में मुंबई की टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर किया जा सकता है. उनका ट्रेड किसी टीम के साथ किया जा सकता है. अब उनका ट्रेड किस टीम के साथ होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इससे पहले हार्दिक पांड्या का ट्रेड ने बवाल मचा दिया है.ट

हार्दिक का ट्रेड इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है. हार्दिक को लेकर आईपीएल की हर टीम ने इंटरेस्ट दिखाया है. उनको टूर्नामेंट की हर टीम अपने साथ जोड़ना चाहती है. चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी तमाम टीमें हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या का ट्रेड हॉट टॉपिक बन चुका है, लेकिन हार्दिक का ट्रेड इतना हंगामा क्यों मचा रहा है. आइए इस बारे में जातने हैं.

क्यों हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर मचा हंगामा? 

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा नाम है. उनको भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे सफल पेस ऑलराउंडर माना जाता है. ऐसे में हर टीम उनको अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. हार्दिक जिस टीम में रहते हैं, उसके लिए टी20 फॉर्मेट में पूरे 4 ओवर गेंदबाजी करते हैं. वो तेज गति के साथ बॉलिंग करने के लिए जाने जाते हैं. उनके पास स्लो बॉल, कटर्स, यॉर्कर समते बेहतरीन शॉट बॉल भी मौजूद है. वो गेंद को अंदर और बाहर लहराने के लिए भी जाने जाते हैं. 

हार्दिक पांड्या अपनी मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही वो जिस टीम में मौजूद होते हैं, उसके लिए बतौर फिनिशर भी धमाल मचाते हैं. हार्दिक अंतिम ओवर में बड़े हिट लगाने के लिए जानते जाते हैं. वो मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने के लिए फेमस हैं. हार्दिक अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगाड़ने में माहिर हैं. उनके छक्के गोली की रफ्तार से मैदान के बाहर जाते हैं.

इसके साथ ही हार्दिक पांड्या के पास कप्तानी का भी अनुभव है. वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी टी20 फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम को चैंपियन बनाया है. साल 2022 में उन्होंने बतौर कप्तान जीटी को ट्रॉफी दिलाई थी. इसके बाद आईपीएल 2023 में उन्होंने अपनी कप्तानी में लगातार दूसरी बार अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा था, जहां उन्हें सीएसके से हार मिली थी. हार्दिक पांड्या अपनी फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं. 

ऐसे में कहा जाता है कि, हार्दिक पांड्या बतौर क्रिकेटर फूल पैकेज हैं. वो 3D प्लेयर्स की लिस्ट से भी आगे निकल चुके हैं. वो 4D प्लेयर बन चुके हैं. ऐसे में कौन सी टीम होगी, जो उनको अपनी टीम में नहीं लेना चाहेगी. वो तेज गेंदबाज और बल्लेबाजी के अलावा टीम को बेहतरीन फील्डर और कप्तान का भी विकल्प देते हैं. इसलिए उनके ट्रेड को लेकर हंगामा बचा हुआ है. आईपीएल की 10 टीमों में से ज्यादातर टीमें उन्हें अपनी टीमे में चाहती है. 

हार्दिक पांड्या को अपने साथ ट्रे़ड करने वाली टीमों में सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आ रहा है. इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिनके कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में संन्यास ले लिया. राजस्थान रॉयल्स भी उनको अपने साथ जोड़ने के लिए बेताब है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी उनको अपनी टीम में जगह देना चाहेगी. अब हार्दिक किस टीम में जाते हैं और कौन सी टीम उन्हें मुंबई से अपने साथ ट्रेड करती है. ये आने वाला वक्त साफ कर देगा.

आईपीएल में कब हुई थी ट्रेड विंडो की शुरुआत?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में पहली बार ट्रेड विंडो की शुरुआत 2009 में हुई थी. इसके बाद से अब तक हर बार ट्रेड विंडो का इस्तेमाल किया जाता है. आईपीएल में अब तक कई बड़े-बड़े खिलाड़ी ट्रेड हुए हैं, जिसमें से सबसे प्रमुख और सफल ट्रेड में ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डी कॉक, हर्षल पटेल, शिखर धवन और हार्दिक पांड्या का ट्रेड रहा है. ये सभी खिलाड़ी साल दर साल एक टीम से दूसरी टीम में ट्रेड किए गए और इसके बाद इन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया. इस बार भी कई टीमें बहुत सारे बड़े खिलाड़ियों को ट्रेड विंडो के जरिए ट्रेड कर सकती हैं.

IPL इतिहास में अब तक एक टीम से दूसरी टीम में ट्रेड होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

वर्ष खिलाड़ी किस टीम से किस टीम में
2009 शिखर धवन दिल्ली डेयरडेविल्स मुंबई इंडियंस
2009 आशीष नेहरा मुंबई इंडियंस दिल्ली डेयरडेविल्स
2009 रॉबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2009 जहीर खान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुंबई इंडियंस
2012 दिनेश कार्तिक किंग्स इलेवन पंजाब मुंबई इंडियंस
2012 प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स मुंबई इंडियंस
2012 केविन पीटरसन डेक्कन चार्जर्स दिल्ली डेयरडेविल्स
2013 आशीष नेहरा दिल्ली डेयरडेविल्स पुणे वॉरियर्स इंडिया
2013 रॉस टेलर पुणे वॉरियर्स इंडिया दिल्ली डेयरडेविल्स
2015 पार्थिव पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुंबई इंडियंस
2016 केएल राहुल सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2019 क्विंटन डी कॉक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुंबई इंडियंस
2019 मार्कस स्टोइनिस किंग्स इलेवन पंजाब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2019 शिखर धवन सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स
2019 अभिषेक शर्मा दिल्ली कैपिटल्स सनराइजर्स हैदराबाद
2020 रविचंद्रन अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली कैपिटल्स
2020 जगदीश सुचित दिल्ली कैपिटल्स किंग्स इलेवन पंजाब
2020 ट्रेंट बोल्ट दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस
2020 अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स
2021 हर्षल पटेल दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2021 रॉबिन उथप्पा राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स
2022 लॉकी फर्ग्यूसन गुजरात टाइटंस कोलकाता नाइट राइडर्स
2022 शार्दुल ठाकुर दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइट राइडर्स
2024 हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस
2024 कैमरून ग्रीन मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2024 आवेश खान लखनऊ सुपर जायंट्स राजस्थान रॉयल्स
2024 देवदत्त पडिक्कल राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जायंट्स

ये भी पढ़ें : Explainer: आखिर क्यों अपने राज्य की टीम छोड़कर दूसरी टीम से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं खिलाड़ी? नियम सहित जानिए इसके बारे में सब-कुछ

Continue reading on the app

  Sports

आकिब नबी के 3 सबसे बड़े हथियार, जिन्हें आजमाकर श्रीलंका में बन सकते हैं 'रॉकस्टार', इरफान पठान ने गिनाई खूबियां

Irfan Pathan praised auqib nabi: टीम इंडिया से पहली बार बुलावा मिलने के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने आकिब नबी की जमकर तारीफ की है. पठान का मानना है कि जम्मू-कश्मीर का यह तेज गेंदबाज नियमित रूप से 133-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है, जो टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है. उन्होंने आकिब की गेंदबाजी की खूबियां गिनाई हैं. Tue, 4 Aug 2026 23:42:58 +0530

  Videos
See all

Punjab Assembly | कल पंजाब विधानसभा का घेराव करेगी ABVP #ytshorts #shorts #viralshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:29:27+00:00

Vardaat With Shams Tahir Khan: 2 साल बाद खुली Jamnagar की सबसे उलझी Murder Mystery | Gujarat Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:30:11+00:00

PM नहीं अधिकारी चला रहे हैं सरकार- अजय राय #ajayrai #congress #pmmodi #bjp #politics #indianpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:33:10+00:00

National Security: 'धुरंधर' ने ठोक दिए 30 आतंकवादी ! | Dhurandhar | Indian Army | Counter Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:28:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers