Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand: हरिद्वार में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, CM धामी ने चरण धोकर किया कांवड़ियों का सम्मान; अपने हाथों से परोसा भोजन

Uttarakhand: धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार (4 अगस्त) को कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था, सेवा और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने देश के अलग-अलग राज्यों से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत और सम्मान किया. इस दौरान कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई.

हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार पहुंचने पर हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग तक शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. इसके बाद अलकनंदा होटल परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यहां मुख्यमंत्री ने पांच शिवभक्त कांवड़ियों का चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य है कि देवभूमि आने वाले हर शिवभक्त को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण मिले. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह भारत की सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का बड़ा पर्व है.

मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों को अपने हाथों से परोसा भोजन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी कांवड़ यात्रियों के बीच पहुंचे और उनका आत्मीय स्वागत किया. उन्होंने अपने हाथों से शिवभक्तों को भोजन भी परोसा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से उन्हें कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के बीच आने और उनकी सेवा करने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास के केंद्र हैं. कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिवभक्त सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हैं और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं. कांवड़ यात्रा अनुशासन, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है.

स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया. उन्होंने शिविर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों से श्रद्धालुओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. शिविर में त्वरित उपचार, जरूरी दवाइयां और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ से ज्यादा शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है. इसके लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से निगरानी, एंबुलेंस, स्वास्थ्य शिविर और आपातकालीन सहायता की व्यवस्था की गई है.

पुलिसकर्मियों और पर्यावरण मित्रों का सम्मान

मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले पांच पुलिसकर्मियों और पांच पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान यात्रा में जुटे सभी कर्मचारियों और कर्मयोगियों के प्रति सरकार की कृतज्ञता का प्रतीक है. धामी ने पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सफाई कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य लोगों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही इतनी बड़ी यात्रा का सफल संचालन संभव हो पाता है. 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास का भी उल्लेख किया. उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, श्रीराम जन्मभूमि, केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसी परियोजनाओं को भारतीय संस्कृति के विकास से जोड़ा. उन्होंने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी. कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम में शामिल हुए कई मंत्री व अधिकारी

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, रुड़की की मेयर अनिता अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, दिनेश कौशिक, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, नितिन गौतम, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व मेयर मनोज गर्ग,  गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी (कुंभ मेला) योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी (कुंभ मेला) आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह तथा उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार, 6,000 एकड़ से अधिक लैंड बैंक तैयार: सीएम धामी

Continue reading on the app

  Sports

Video: टेस्ट क्रिकेट में खराब रिकॉर्ड और WTC में उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम पहुंची श्रीलंका

टेस्ट क्रिकेट में खराब रिकॉर्ड और WTC में उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम पहुंची श्रीलंका Tue, 4 Aug 2026 20:09:39 +0530

  Videos
See all

Bihar EO Vimal Kumar murder case में बड़ा खुलासा | #Bihar #VimalKumar #viralvideo #biharpolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T14:39:18+00:00

Balochistan Declares Liberation from Pakistan: पाकिस्तान से आजाद हुआ बलूचिस्तान!| BLA | Munir | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T14:41:59+00:00

Parliament में Ravi Kishan बोले- 'आज मौन व्रत है' | #RaviKishan #Parliament #MonsoonSession #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T14:39:25+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: Antilia की स्क्रिप्ट किसने लिखी? | Param Bir Singh | Anil Deshmukh | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T14:46:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers