SMK हेलमेट्स ने भारत में NOVA फुल-फेस हेलमेट सीरीज लॉन्च की है। इसकी कीमत NOVA सॉलिड के लिए 4,000 रुपए और NOVA ट्रैक के लिए 4,300 रुपए से शुरू होती है। दोनों वैरिएंट अब देशभर में ऑथराइज्ड SMK डीलर्स और मोटरसाइकिल एक्सेसरी स्टोर्स पर XS से XXL साइज में ग्लॉस और मैट फिनिश ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) की बिक्री हमेशा चर्चा में रहती है। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी अब ब्रेजा को बड़े अपडेट के साथ लाने की तैयारी में है।
IND vs PAK NO Handshake: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार शाम को कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का हाई प्रोफाइल मुकाबला खेला जाना है। मैच से पहले एक फिर नो हैंडशेक चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे।
पिछले साल एशिया कप में भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है और उसका असर क्रिकेट पर भी साफ दिख रहा। एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था लेकिन तब भी भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे और भारतीय टीम अब तक उस ट्रॉफी का इंतजार कर रही है।
This ‘no shaking hands’ is such a silly thing that India has started. It’s unbecoming of a nation like ours. Either play properly within the spirit of the game or don’t play at all.
इस बार भी संकेत साफ हैं कि यथास्थिति बरकरार रहेगी। जब सूर्यकुमार यादव से मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस पूछा गया था कि क्या वे पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे, तो उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने कहा था, '24 घंटे इंतजार कीजिए। अच्छा खाइए, अच्छा सोइए, कल देखेंगे।'दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी यही कहा कि कल देखेंगे।'
पिछले महीने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भी माहौल गरम रहा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किए जाने पर वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी। उनका आरोप था कि भारतीय बोर्ड छोटे देशों पर दबाव बना रहा है। हालांकि बाद में PCB ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की घोषणा वापस ले ली।
एशिया कप में 'नो हैंडशेक' बड़ा मुद्दा बना था। जब भी भारत-पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं, ये सवाल चर्चा में आ ही जाता है। इस बार भी वही कहानी दोहराई जा सकती है।
इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने 'नो हैंडशेक' को बचकाना करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ये नो हैंडशेक बहुत ही बेवकूफी भरी चीज है, जिसकी शुरुआत भारत ने की। हमारे जैसे देश को ये शोभा नहीं देता। या तो खेल की भावना से खेलिए या मत खेलिए।'
अब सबकी नजरें टॉस पर होंगी। क्या दोनों कप्तान हाथ मिलाएंगे या नहीं?जवाब मैदान पर मिलेगा, लेकिन इतना तय है कि इस मैच में हर छोटी बात बड़ी बन जाती है।