Responsive Scrollable Menu

RBI का बड़ा फैसला, इन दो बैंकों का मर्जर हुआ, 1 दिसंबर से होगा लागू, जानें डिटेल

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक और आरबीएल बैंक लिमिटेड के विलय योजना को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी आरबीआई ने अपनी अधिकारी वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर 16 अक्टूबर को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है। दोनों बैंकों का मर्जर 1 दिसंबर 2026 से लागू होगा।

विलय के बाद एमिरेट्स एनबीडी बैंक की सभी भारतीय शाखाएं अब आरबीएल बैंक की शाखाओं के रूप में करेंगी। आरबीआई ने यह कदम बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 44 की उप धारा 4 के तहत उठाया है।

दोनों बैंकों के बारे में जानें 

आरबीएल बैंक पब्लिक सेक्टर के मुख्य के बैंकों में से एक है। यह ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं देता है। इसकी स्थापना 1943 में हुई थी। वहीं इसका हेड क्वार्टर मुंबई में स्थित है। वर्तमान में यह देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 600 से ज्यादा शाखों का संचालन करता है। भारत में एमिरेट्स एनबीडी बैंक तीन शाखाओं का संचालन करता है, जो मुंबई, गुरुग्राम और चेन्नई में स्थित हैं। यह होलसेल, रिटेल, प्राइवेट, कॉर्पोरेट और एनआरआई बैंकिंग सेवाएं ऑफर करता है।

दोनों बैंकों का विलय अक्टूबर 2025 में घोषित व्यापक लेनदेन का हिस्सा है। एमिरेट्स एनबीडी ने जून 2026 में करीब 26 हजार करोड़ रुपये के प्राथमिक पूजी निवेश से आरबीएल बैंक की शेयर पूंजी में 60% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। 20 जनवरी 2026 को सीसीआई ने दोनों बैंकों के प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे थी।

ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

दोनों बैंकों के विलय के बाद भी ग्राहकों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी और आईएफएससी कोड में कुछ बदलाव हो सकते हैं। जिसे लेकर ग्राहकों को बैंक से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। हालांकि इसके पुराना चेक इनवैलिड हो सकता है, ग्राहकों को नए बैंक के नाम से नया चेक बुक लेना पड़ सकता है। हालांकि एक्सपायरी डेट तक डेबिट और क्रेडिट कार्ड वैध रहेंगे। फिक्स्ड डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट, सेविंग्स अकाउंट और लोन के ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं होगा।

Continue reading on the app

दूसरे दिन 40% घटी 'जेलर 2' की कमाई, फिर भी डबल डिजिट में किया बिजनेस, 100 करोड़ क्लब में एंट्री से चूकी फिल्म

सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म 'जेलर 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. बेहतरीन रिव्यू के बीच इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी है. पहले दिन बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन यानी शुक्रवार फिल्म की कमाई में 40 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि यह मूवी भारत में 95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारने से चूक गई है. अब सबकी नजरें फर्स्ट वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं.

Continue reading on the app

  Sports

19 के स्कोर पर गिर गए थे 4 विकेट... स्मृति मंधाना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से किया कप्तानी का आगाज

India womens cricket team beat Zimbabwe: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया के सामने 115 रन का लक्ष्य था, लेकिन शुरुआती झटकों के कारण उसने 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (49) और पदार्पण कर रही निकी प्रसाद (नाबाद 39) ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. Fri, 16 Oct 2026 22:44:00 +0530

  Videos
See all

How AI 'reskins' are stealing human content | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T19:30:26+00:00

नेहा बोरा 'उमर खालिद' की 'भक्त' है। Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T19:21:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers