Responsive Scrollable Menu

IND W vs WI W : दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने खेलीं धमाकेदार पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 में 4 विकेट से हराया

IND W vs WI W : स्मति मंधाना की कप्तानी में पहला मुकाबला खेलते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे विमेंस टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 4 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए और इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 115 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया. 

भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे से जीत के लिए मिले 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा आईं. भारत को शुरुआत में ही चार बड़े झटके लगे. स्मृति मंधाना 9, अनुष्का शर्मा 4, शेफाली वर्मा 4 और हरमनप्रीत कौर 1 रन बनाकर आउट हो गईं. भारत ने एक समय पर 19 रन पर 5 विकेट गंवा दिए. 

इसके बाद दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने भारत को हार के मुंह से निकाला. दीप्ति शर्मा ने 37 बॉल में 8 चौकों के साथ 49 रनों की पारी खेली. वहीं निक्की ने अपने डेब्यू मैच में 35 बॉल में 6 चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली. टीम के लिए ऋचा घोष ने 5 बॉल में 6 छक्के के साथ 7 रनों का योगदान दिया.

जिम्बाब्वे के लिए केलिस और मेयर्स में मचाया धमाल

इससे पहले जिम्बाब्वे के लिए बिलव्ड बिजा और केलिस नधलोवु पारी की शुरुआत करने के लिए आईं. भारत को पहला विकेट तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दिलाया. उन्होंने पहले ही ओवर बिलव्ड बिजा को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए जिम्बाब्वे के लिए केलिस नधलोवु ने मोडेस्टर मुपाचिकवा के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई. भारत को दूसरी सफलता श्री चरणी ने दिलाई. उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर मोडेस्टर मुपाचिकवा को कैच आउट किया. मुपाचिकवा ने 26 बॉल में 1 चौके के साथ 16 रन बनाए. 

जिम्बाब्वे के लिए केलिस नधलोवु ने अपनी विस्फोटक पारी खेली रखी और 44 बॉल में 7 चौके की मदद से कुल 42 रन बनाए. उनको अरुंधति रेड्डी ने क्लीन बोल्ड किया. केलिस नधलोवु के अलावा टीम के लिए शार्ने मेयर्स ने भी शानदार पारी खेली. मेयर्स ने 33 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की नाबाद पारी खेली. न्याशा ग्वानजुरा ने 10 बॉल में 9 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए नंदनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि श्री चरणी अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ को एक-एक विकेट मिला. 

भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़.

जिम्बाब्वे: न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, जोसेफ़िन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), मिशेल मावुंगा, फ़्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स.

ये भी पढ़ें : IND W vs WI W : जिम्बाब्वे ने भारत को जीत के लिए दिया 115 रनों का लक्ष्य, नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी कर चटकाए 2 विकेट

Continue reading on the app

रिलीज से एक दिन पहले ही पर्दे पर आएगी रणबीर कपूर-यश की 'रामायण', मेकर्स ने 300 पेड प्रिव्यू शोज का बनाया प्लान!

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज होने जा रही है. अब इस मेगा-बजट फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि मेकर्स दिवाली पर ग्रैंड रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को देशभर में लगभग 300 पेड प्रिव्यू शो आयोजित करने जा रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर 5 नेट गेंदबाज ले जाएंगे शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान का मास्टरस्ट्रोक

Shubman Gill pay out of pocket for 5 net bowlers: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाजों को साथ ले जाने का अनूठा फैसला किया है. बीसीसीआई के अनुसार, गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और इन गेंदबाजों के यात्रा व अन्य खर्चों का भुगतान वह खुद करेंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह भारत ए के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए वह अतिरिक्त समय और अभ्यास के लिए पहले रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले से वापसी कर रहे गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. Fri, 16 Oct 2026 23:20:09 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: DA Hike से कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T19:30:39+00:00

Gold Price Today : सोने की कीमतों में गिरावट के बाद क्या ₹1 लाख रह जाएगा भाव? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T20:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers