Responsive Scrollable Menu

पूर्व IAS दिव्या मित्तल को देखते ही रो पड़ीं बुजुर्ग महिला! अधूरा रह गया वो वादा

Mirzapur News: पूर्व IAS दिव्या मित्तल मिर्जापुर के लहुरियादह गांव पहुंचीं, जहां बुजुर्ग दुईजी देवी से भावुक मुलाकात हुई। गांव में स्कूल का निर्माण वन विभाग की आपत्ति से रुका है।

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शुभमन-श्रेयस को ODI की कप्तानी, टेस्ट का जिम्मा भी गिल को; जानें कौन अदंर-कौन बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे टीमों का ऐलान कर दिया है. चयनकर्ताओं ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग स्क्वॉड चुने हैं. शुरुआती तीन वनडे में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. टेस्ट सीरीज में भी गिल टीम की अगुवाई करेंगे और केएल राहुल उपकप्तान होंगे. 

पहले तीन वनडे के लिए टीम

पहले तीन मुकाबलों में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है. विकेटकीपर की भूमिका के लिए केएल राहुल और ईशान किशन को चुना गया है.

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव. (प्रसिद्ध कृष्णा का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा.)

आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान

सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. ईशान किशन को उपकप्तान और विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है. इस टीम में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं.

आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव. 

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे. टेस्ट टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज. (ऋषभ पंत का चयन भी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा.)

कब से शुरू होगा न्यूजीलैंड दौरा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी, जबकि पहला टेस्ट 19 नवंबर से खेला जाना निर्धारित है. यह दौरा भारतीय टीम के लिए सीमित ओवरों और टेस्ट क्रिकेट, दोनों प्रारूपों में अपनी तैयारियों को परखने का अवसर होगा.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

टी20 के बाद क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप से भी कट गया यशस्वी जायसवाल का पत्ता? जानिए चयनकर्ताओं का बड़ा प्लान

Yashasvi Jaiswal not even named as a backup opener: यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलने से फैंस हैरान हैं. हालांकि, इसके पीछे रणनीतिक कारण हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रहते प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल था. बेंच पर बैठाने के बजाय उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट और इंडिया 'ए' की तैयारी के लिए भेजा गया है, ताकि वह आगामी टेस्ट सीरीज में विदेशी परिस्थितियों का फायदा उठा सकें. भविष्य के वर्ल्ड कप को देखते हुए वह टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं. Sat, 17 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Weather Update : 22 राज्यों में बदलेगा मौसम, 17 अक्टूबर के लिए IMD का अलर्ट! | IMDAlert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T23:00:28+00:00

Riyadh Airport Attack: हूतियों ने फिर किया बड़ा हमला, सऊदी में हाहाकार! | Saudi Arabia houthis war #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T23:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers