एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को गैंगस्टर की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती; पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को गैंगस्टर की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती; पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
IND vs PAK: नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच? क्या कोलंबो में बारिश बिगाडेगी खेल, जानिए वेदर रिपोर्ट
IND vs PAK: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेला जाएगा. कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर भारी बारिश का साया है. ऐसे में क्या इंडिया पाकिस्तान का मैच होगा? क्या बारिश इस मैच को प्रभावित करेगी. ये सब सवाल फैंस के मन में आ रहे होंगे. तो आइए हम आपको कोलंबो की वेदर रिपोर्ट के साथ इस सवाल का जवाब देते हैं.
क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच
आपको बता दें कि, रविवार यानी आज श्रीलंका के कोलंबो में बारिश होने की आशंका है. इसका सीधा प्रभाव भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर पड़ने वाला है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, रविवार को कोलंबो में 94% बारिश की संभावना है, जिसका असर भारत-पाकिस्तान मैच पर देखने को मिल सकता है. ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और तब बारिश की प्रिडिक्शन लगभग 50% के करीब है. ऐसे में बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है.
The huddle is set and the stage is ready. ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
We march into Colombo as one! Come on, #TeamIndia. Time to repeat and defeat history. ????
Watch ICC Men's #T20WorldCup ???? #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/gmYVw0aKxL
ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है. कोलंबो की बारिश का प्रभाव इस मैच पर देखने के लिए मिल सकता है. इस स्थिति में मैच रद्द होना, ओवर्स की कटोती और सिर्फ 5-5 ओवर का मैच होने की संभावनाएं होती हैं. अब कोलंबो में भारत पाकिस्तान के बीच पूरा मैच होगा या बारिश उस पर असर डालेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन आज के वहां का तापमान 29 डिग्री तक रहेगा जबकि, हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. कोलंबो में ह्यूमिडिटी 75% रह सकती है.
भारत और पाकिस्तान का टी20 स्क्वाड
भारत: इशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर.
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर ज़मान, नसीम शाह, सलमान मिर्ज़ा, ख्वाजा नफे.
ये भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत के कौन से 3 खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ साबित होंगे गेम चेंजर, जो कोलंबो की पिच पर मचाएंगे धमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















