Responsive Scrollable Menu

कोकीन का नशा और 30 मिनट तक...UAE के शाही खानदान की बहू लंदन की सड़कों पर क्या करती पाई गईं?

एक ऐसी तस्वीर जो तस्वीर बहुत खास है और बहुत चौंकाने वाली क्योंकि यह संयुक्त अरब अमीरात के राजघराने से जुड़ी है। इस घराने की बहू कुछ दिन पहले लंदन की सड़कों पर बेहोश पाएगी। लेकिन आखिर क्यों? इस सवाल का जवाब अब जाकर के सामने आया। दरअसल इस महिला को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान ऐसे राज खुले जिनको जानकर के दुनिया हैरान रह गई। लंदन की सड़कों पर बेहोशी की हालत में यूएई की प्रिंसेस तस्वीरें जून की ही है। लेकिन इसे लेकर सुर्खियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही। महिला 32 साल की मेहरा अल नायान जिनकी अबू धाबी में राज करने वाले शाही परिवार में शादी हुई है। लेकिन यह तस्वीर में इस शाही बहू की दर्द भरी जिंदगी की दास्तान कुछ यूं बयां होती है। दरअसल 13 जून को वेस्ट लंदन में अलनायान को एक रेलिंग के सहारे गिरा हुआ पाया गया। उनके साथ एक आदमी भी बेहोश हालत में था। अलहयान करीब 30 मिनट तक बेहोश रही। क्राउन प्रोसीक्यूशन सर्विस को मिली फुटेज में वो एक प्रॉपर्टी के बाहर फुटपाथ पर बैठी दिखी और उनका सिर रेलिंग से टिका हुआ था। इसके बाद ब्रिटिश अथॉरिटीज ने उन्हें हिरासत में लिया और नशे की हालत में बच्चे की अनदेखी के आरोपों के साथ कोर्ट में पेश किया।

इसे भी पढ़ें: MEA Briefing: Marco Rubio से Mumbai में मिलेंगे Jaishankar, PM Canada Visit, EAM UAE Visit से जुड़ी बड़ी जानकारी भी सामने आई


महरा अल नाहयान ने कोर्ट में माना कि उन्होंने कोकेन ली थी। नाहयान ने बच्चे की देखभाल ना करने के आरोप में अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट ने उन्हें 2 साल का कम्युनिटी आर्डर दिया। इसमें रिहबिलिटेशन के साथ 6114 पाउंड का जुर्माना चुकाने का आदेश दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद नायान को वोकिंग नाम के प्रायरी क्लीनिक ले जाया गया। जहां नशे की लत का इलाज होता है। 32 साल की महरा अलनायान शादी के जरिए अबू धाबी के रूलिंग अल नायान परिवार से जुड़ी हैं। यह परिवार यूनाइटेड अरब अमीरात यानी यूएई के साथ अमीरात में सबसे बड़े अबू धाबी पर राज करता है। अबू धाबी देश की पॉलिटिकल पावर की कैपिटल भी है और इसके रूरल शेख मोहम्मद बिन जायद अल नायान यूएई के प्रेसिडेंट हैं। 

कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ?


कोर्ट को बताया गया कि बेहोश पाए जाने से कुछ दिन पहले अल नाहयान ने कोकीन ली थी। हालांकि, उनके बचाव पक्ष के वकील, स्टीफन वुलो केसी ने कोर्ट को बताया कि घटना वाले दिन उन्होंने कोई नशा नहीं किया था, बल्कि उससे पहले के दिनों में नशा करने की वजह से वह बहुत थक गई थीं। वुलो ने कहा कि उन्होंने काफी पछतावा जताया है और अपनी लत से बाहर निकलने का पक्का इरादा दिखाया है। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि अल नाहयान अक्टूबर के आखिर तक तीन महीने का इलाज पूरा करने का इरादा रखती हैं। वुलो ने कहा फिलहाल उनका इरादा तीन महीने के इलाज के सभी चरणों को पूरा करने का है, जो इसी महीने के आखिर में खत्म हो जाएगा। इलाज पूरा होने के बाद की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा इसके बाद उनकी योजना गिल्डफोर्ड इलाके में एक जगह किराए पर लेने और वहां 'डे पेशेंट' (दिन में इलाज के लिए जाने वाली मरीज) के तौर पर रहने की है, जहां वह 'नारकोटिक्स एनोनिमस' (नशा छोड़ने के लिए एक सपोर्ट ग्रुप) में शामिल होंगी। घटना के बाद से ही अल नाहयान सरे के वोकिंग में स्थित प्रायरी क्लिनिक में ड्रग की लत का इलाज करा रही हैं। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद ही वह इस क्लिनिक में भर्ती हो गई थीं। वुलो ने घटना की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा, "उस दिन उन्होंने एक बहुत बड़ी गलती की थी, और उन्हें इस बात का एहसास है।

इसे भी पढ़ें: तीन दिवसीय दौरे पर UAE पहुंचे S Jaishankar, शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय संबंधों पर की बात

शाही परिवार की सदस्य को क्या सजा सुनाई गई?


जज जेरेमी जॉनसन KC ने दो साल का 'कम्युनिटी ऑर्डर' (सामुदायिक आदेश) सुनाया, जिसमें सुधार कार्यक्रम (रिहैबिलिटेशन) में शामिल होना अनिवार्य है। साथ ही, उन्होंने अल नाहयान को जुर्माने और अन्य खर्चों के तौर पर 6,114 पाउंड का भुगतान करने का आदेश दिया। जज ने उन खतरों का जिक्र किया जिनका सामना बच्चे को तब करना पड़ा, जब बड़े लोग बेहोश थे। 'द स्टैंडर्ड' के अनुसार, उन्होंने कहा, "अगर अनजान लोगों ने बीच-बचाव न किया होता, तो बच्चे को गंभीर चोट लग सकती थी या इससे भी बुरा कुछ हो सकता था। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चा कहीं दूर जा सकता था, खो सकता था, या किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उसे नुकसान पहुंचाया जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ों को बेहोश देखकर बच्चा घबरा भी सकता था। जज ने कहा कि नशे की हालत में एक छोटे बच्चे को सड़क पर नंगे पैर खेलने के लिए छोड़ देना, "लापरवाही और (बच्चे की) सुरक्षा के प्रति बेपरवाही" को दर्शाता है। सजा के तहत, अल नाहयान को अपने कम्युनिटी ऑर्डर के हिस्से के रूप में पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) से गुजरना होगा। उनके बचाव पक्ष ने कहा है कि शुरुआती कार्यक्रम पूरा होने के बाद भी वह अपना इलाज जारी रखेंगी और सपोर्ट मीटिंग्स में शामिल होती रहेंगी।

Continue reading on the app

धार में कपास-तुअर की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने मारा छापा, जब्त किए 3345 पौधे

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में अवैध गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चोबारा के वन क्षेत्र में एक खेत से गांजे के 3345 पौधे बरामद किये गये हैं। जिनका कुल वजन 3,695 किलोग्राम बताया गया है। बरामद किये गये गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 43 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के बाद अवैध गांजे की खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी अनुसार, राजगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चोबारा के जंगल क्षेत्र में कपास की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई और क्षेत्र में दो दिन तक सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छापा मारते हुये खेत से गांजे के 3345 पौधे बरामद किये।

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस की कार्रवाई के दौरान खेत मालिक दो आरोपियों के नाम सामने आये हैं। जिनमें से राजू भूरिया फरार है वहीं, पप्पू भूरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी पूरे मामले की जानकारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। पारूल बेलापुरकर ने बताया कि भारत के गृह मंत्रालय द्वारा देश को नशामुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान धार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 13 अक्टूबर को तिरला चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चोबारा में अवैध गांजे की खेती की जा रही है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजगढ़ समीर पाटीदार और तिरला पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुये दो दिन तक सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान पता चला कि कपास और तुअर के पौधों के बीच गांजे के पौधे उगाये गये हैं।

कुल 3345 गांजे के हरे पौधे बरामद

पुलिस की टीम ने तत्काल प्रभाव से खेत से सारे गांजे के पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया है। कुल 3345 पौधे बरामद ​किये गये हैं। करीब 37 क्विंटल वजनी पौधे हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 47 लाख है। वहीं, आरोपी राजू भूरिया फरार है। पहले भी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी राजू की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

धार से मोहम्मद अंसार की रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

India vs West Indies T20 से पहले Arshdeep Singh चोटिल, Bhuvneshwar Kumar टीम में शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय टीम को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की चोट ने चिंता में डाल दिया है। चौथे टी20 मैच के दौरान उनके कंधे के पास चोट लगी थी, जिसके बाद उनके पांचवें मुकाबले में खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन ने अभी उन्हें पूरी तरह बाहर नहीं किया है। एहतियात के तौर पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनके अनुभव का फायदा उठाया जा सके।

हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारत की पारी के आखिरी समय में अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान वेस्टइंडीज के गेंदबाज शमर जोसेफ की एक गेंद उनके बाजू के ऊपरी हिस्से पर लगी। यह मैच की आखिरी गेंद भी साबित हुई और अर्शदीप को चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि मैच में उनकी भागीदारी को लेकर फैसला मुकाबले से पहले उनकी सेहत में सुधार को देखते हुए लिया जाएगा।

पांचवें टी20 मैच से एक शाम पहले भारतीय गेंदबाजी प्रशिक्षक मोर्ने मोर्कल ने भी अर्शदीप की स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर कुमार को टीम में अतिरिक्त तेज गेंदबाज के तौर पर जोड़ा गया है, लेकिन अभी किसी खिलाड़ी को बाहर नहीं किया गया है। मोर्कल के मुताबिक, अर्शदीप की हालत में सुधार हो रहा है और उनके खेलने की संभावना बनी हुई है। अंतिम फैसला टीम प्रबंधन मैच वाले दिन उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद करेगा।

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2022 के बाद से भारत के लिए कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। पिछले सप्ताह उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापस जगह मिली थी। इससे पहले उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस की जांच कराई और गेंदबाजी का अभ्यास बढ़ाया। सितंबर में वह उत्तर प्रदेश टी20 लीग में खेलते नजर आए थे।

भुवनेश्वर की वापसी में इंडियन प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन भी अहम रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए उन्होंने लगातार खिताब जीतने वाले सत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। 2026 के आईपीएल में उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। उनसे आगे कगिसो रबाडा थे, जिन्होंने पर्पल कैप हासिल की। मोर्ने मोर्कल ने भुवनेश्वर की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका अनुभव युवा गेंदबाजी आक्रमण के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

गौरतलब है कि अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक खेले गए चारों टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है और 5 विकेट लिए हैं। वह रविवार को न्यूजीलैंड रवाना होने वाली भारतीय टी20 टीम का भी हिस्सा हैं। दूसरी ओर, भारतीय चयनकर्ताओं के सामने एकदिवसीय टीम को लेकर भी चुनौती है, क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा जैसे तेज गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड में होने वाली एकदिवसीय सीरीज के बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जानी है, इसलिए कुछ खिलाड़ियों को पहले आराम देकर टेस्ट की तैयारी का मौका मिल सकता है।

भारत के तेज गेंदबाजी विकल्पों में अर्शदीप, भुवनेश्वर, मयंक यादव और प्रिंस यादव शामिल हैं। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे भी तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के रूप में टीम का हिस्सा हैं। पांचवें टी20 मुकाबले के लिए श्रेयस अय्यर कप्तान हैं, जबकि अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नमन धीर समेत बाकी खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। ऐसे में निर्णायक मुकाबले से पहले सभी की नजरें अर्शदीप की फिटनेस और टीम प्रबंधन के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

Fri, 16 Oct 2026 22:32:00 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: कॉकरोचों के PM बनेंगे Rahul Gandhi? | Neha Bora | Dipke | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T17:03:42+00:00

News Ki Pathshala: पंजाब में चिट्टे पर कैसी चुप्पी ? #shorts #ytshorts #amitshah #punjab #drugs #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T17:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers