Astrologer Nitisha Malhotra Podcast: Dussehra पर करें ये 1 उपाय, चमक उठेगी किस्मत! Spiritual Podcast
Watch the full conversation with Astrologer Dr. Nitisha Malhotra on Times Now Navbharat and get insights into Navratri Puja Vidhi, Durga Puja remedies, Dussehra rituals and zodiac sign predictions. नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशहरे पर कैसे करें मां दुर्गा की पूजा? कौन-से उपाय दिला सकते हैं शुभ फल और क्या कहती हैं आपकी राशि? इन सभी सवालों के जवाब जानिए ज्योतिषाचार्य Dr. Nitisha Malhotra के साथ Times Now Navbharat के इस खास Podcast में। इस विशेष बातचीत में Astrologer Nitisha Malhotra ने शारदीय नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी की पूजा विधि, मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना, पूजा के जरूरी नियम और इन पावन दिनों में किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, दशहरे का धार्मिक महत्व, विजयादशमी पर पूजा करने का सही तरीका और राशि के अनुसार शुभ संकेतों और उपायों पर भी चर्चा की। जानिए आपकी राशि के लिए क्या है खास, नवरात्रि के अंतिम दिनों में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और दशहरे पर सुख-समृद्धि के लिए किन धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाता है। #dussehra #ramnavami #vedicpodcast #ram #diwali2026 #vijaydashmi #dussehra2026 #ramnavmi2026 #timesnownavbharatoriginals #nitishamalhotra You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
सीतापुर में 10 वर्षीय बेटी के सामने दलित व्यक्ति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दलित व्यक्ति की उसकी 10 वर्षीय बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कमलापुर थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव के पास यह घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज गौतम (35) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मनोज अपनी बेटी के साथ स्थानीय बाजार से लौट रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजन उन्हें कसमंडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शुभम सिंह, धीरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, मनोज गौतम ने पहले भी आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था और बुधवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi










