Responsive Scrollable Menu

UP Election Survey: यूपी में अभी चुनाव हुए तो किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

हमारे सहयोगी News 18 की ओर से उत्तर प्रदेश के 30925 लोगों पर किए गए ओपिनियन पोल में भाजपा/एनडीए को 66.6% वोट शेयर के साथ भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ 66.2% के साथ पहली पसंद हैं।

Continue reading on the app

CEC Gyanesh Kumar के कथित बचाव पर भड़कीं Congress और सपा, इस्तीफे की मांग

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कथित तौर पर बचाव करने को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर किया है तथा करोड़ों नागरिकों के मतदान के अधिकार छीन लिए हैं। मिश्रा ने यहां ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा, ‘‘मैं समझ नहीं पा रही हूं कि भाजपा ऐसे व्यक्ति का बचाव क्यों कर रही है, जिसने हमारे लोकतंत्र की बुनियाद यानी मतदान के अधिकार को कमजोर किया है।’’ उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए थी और उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ज्ञानेश कुमार के बचाव में आगे आती है तो सत्तारूढ़ दल भी इसके लिए जिम्मेदार होगा। मिश्रा ने दिल्ली में विपक्षी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों, महिलाओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और महिला सांसदों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया तथा पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया।

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा पर देश में अशांति फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर भाजपा को इतनी ही परेशानी है तो एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे देश के युवाओं को परेशान क्यों किया जा रहा है? उसे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करना चाहिए।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा था, जिसके जवाब में दोनों नेताओं ने यह टिप्पणियां कीं।

सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी बांग्लादेश की घटनाओं की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं और युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल अराजकता फैलाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र किसी को भी अव्यवस्था फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कमजोर करने का अधिकार नहीं देता। रक्षा मंत्री ने विपक्ष पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के बजाय राजनीतिक टकराव में इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

Continue reading on the app

  Sports

19 के स्कोर पर गिर गए थे 4 विकेट... स्मृति मंधाना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से किया कप्तानी का आगाज

India womens cricket team beat Zimbabwe: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया के सामने 115 रन का लक्ष्य था, लेकिन शुरुआती झटकों के कारण उसने 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (49) और पदार्पण कर रही निकी प्रसाद (नाबाद 39) ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. Fri, 16 Oct 2026 22:44:00 +0530

  Videos
See all

Houti Attack On President House: हूती विद्रोहियों से साऊदी की बड़ी अपील ! #shorts #houthis #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:15:20+00:00

Amit Shah News: गुजरात के बहुचर माता मंदिर में परिवार के साथ अमित शाह ने की पूजा #shorts #amitshah #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:08:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers