Responsive Scrollable Menu

सब्जी में दही पड़ते ही फट जाता है? इन आसान ट्रिक्स से ग्रेवी बनेगी एकदम परफेक्ट

कई बार हम घर में ऐसी कई सब्जियां बनाते हैं, जिनमें दही का इस्तेमाल होता ही है। दही इन डिश को एक रिच टेस्ट और क्रीमी स्वाद देती हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम सारे मसाले अच्छी तरह भून लेते हैं, लेकिन जैसे ही गर्म मसाले में दही डालते हैं, वह फटने लगती है। इससे सब्जी का स्वाद तो कई बार ठीक रहता है, लेकिन ग्रेवी का टेक्सचर बिगड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दही को सब्जी में डालते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इस परेशानी से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

सीधे फ्रिज से निकालकर न डालें दही

यह एक आसान टिप है, जो आपको याद रखना चाहिए। अगर आप फ्रिज से निकला बहुत ठंडा दही सीधे गर्म मसाले में डाल देती हैं, तो तापमान में अचानक बदलाव के कारण उसके प्रोटीन अलग हो सकते हैं। इससे दही दानेदार दिखाई देने लगता है। इसलिए सब्जी बनाने से कुछ देर पहले दही निकाल लें और उसे सामान्य तापमान पर आने दें।

इसे भी पढ़ें: Navratri Bhog: चीनी की जगह शहद से बनाएं आटे का हलवा, सीखें आसान Recipe

अच्छी तरह से फेंटे दही

सब्जी में दही डालने से पहले हमेशा उसे अच्छी तरह फेंट लें। इससे दही की गांठें टूट जाती हैं और उसकी बनावट एकसार हो जाती है। अगर दही बहुत गाढ़ा है, तो उसमें एक-दो चम्मच पानी मिलाकर फेंट लें। लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा पानी डालने से ग्रेवी पतली हो सकती है।

गैस की आंच हो धीमी

यह सबसे जरूरी ट्रिक्स में से एक है। अक्सर हम मसाले को तेज आंच पर भूनते रहते हैं और उसी में दही डाल देते हैं। तेज गर्मी में दही के प्रोटीन अलग होकर छोटे-छोटे दाने बना सकते हैं। इसलिए दही डालने से पहले गैस की आंच धीमी कर दें। चाहें तो कुछ पल के लिए गैस बंद करके भी दही मिला सकती हैं। दही अच्छी तरह मिल जाने के बाद ही जरूरत के अनुसार आंच तेज करें।

एक साथ ना डालें पूरा दही

अगर आप गर्म मसाले में एक बार में ही पूरा दही डाल देते हैं, तो उसका मिश्रण एकसार करना मुश्किल हो सकता है। इसकी जगह दही को दो-तीन हिस्सों में डालें और हर बार अच्छी तरह चलाते रहें। इससे दही मसाले के साथ धीरे-धीरे मिल जाएगा और ग्रेवी की बनावट बेहतर रहने में मदद मिलेगी।

दही में मिलाएं थोड़ा बेसन

अगर आप दही वाली ग्रेवी गाढ़ी और एकसार बनाना चाहते हैं, तो दही में थोड़ा-सा बेसन मिलाना मददगार हो सकता है। बेसन मिश्रण को स्थिर रखने और ग्रेवी को गाढ़ापन देने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी दही में लगभग आधा से एक छोटा चम्मच बेसन मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। फिर इस मिश्रण को धीमी आंच पर पक रहे मसाले में धीरे-धीरे डालें। हालांकि, हर सब्जी में बेसन डालना जरूरी नहीं है। शाही पनीर या ऐसी ग्रेवी में जहां बेसन का स्वाद सही न लगे, वहां इस तरीके को ना आजमाएं।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

बंगाल में दुर्गा पूजा के बीच माकपा के बुक स्टॉल पर बवाल, भाजपा पर लगे आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप

CPIM Book Stall Vandalism in Bengal: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान माकपा के बुक स्टॉल लगाने पर विवाद बढ़ गया है. बीजपुर में स्टॉल में कथित तौर पर तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जबकि एंटाली में स्टॉल लगाने से रोके जाने की खबर है. माकपा ने भाजपा समर्थित उपद्रवियों पर आरोप लगाया है. आरोपों की पुष्टि नहीं हो पायी है.

The post बंगाल में दुर्गा पूजा के बीच माकपा के बुक स्टॉल पर बवाल, भाजपा पर लगे आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी बाहर, बुमराह-आकाशदीप की वापसी, कुलदीप यादव की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह बरकरार

Mohammed Shami ignored again: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. चोट के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. शानदार प्रदर्शन के बावजूद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया गया है. विकेटकीपर ऋषभ पंत का चयन फिटनेस पर निर्भर है. Fri, 16 Oct 2026 22:15:39 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई राष्ट्रीय बहस का मुद्दा क्यों नहीं ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T16:35:18+00:00

Poochta Hai Bharat With Arnab: Dipke गैंग EXPOSED| Neha Bora | CJP Protest | Dhruv Rathee | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T16:39:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers