Responsive Scrollable Menu

अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, छत्तीसगढ़ के सीएम ने केंद्र से किया आग्रह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. सीएम ने बस्तर संभाग के दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) में विशेष प्रावधान करने का आग्रह किया. बैठक में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे.

The post अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, छत्तीसगढ़ के सीएम ने केंद्र से किया आग्रह appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Cyber Fraud गिरोह का भंडाफोड़, Delhi Police ने राजस्थान और मध्य प्रदेश से छह गिरफ्तार किए

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्रचार संबंधी कार्य और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के जरिये मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर राष्ट्रीय राजधानी निवासी एक व्यक्ति से कथित रूप से ठगी करने वाले साइबर जालसाज़ गिरोह के छह सदस्यों को राजस्थान और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से फर्जी ऑनलाइन प्रचार कार्य पर उच्च कमीशन देने और फर्जी क्रिप्टोकरेंसी कारोबार मंच के माध्यम से निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 4.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

पुलिस के मुताबिक, जालसाज़ों ने डिजिटल विपणन कंपनी के प्रतिनिधि बनकर पीड़ित को पहले एक समूह में शामिल किया, फिर उसका विश्वास हासिल करने के लिए उसे कुछ कमीशन का भुगतान किया और इसके बाद उसे दूसरे समूह में जोड़ा गया, जहां उसे फर्जी प्रचार कार्यों और फर्जी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग मंच के माध्यम से बड़ी राशि निवेश करने के लिए राजी किया गया। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने कहा कि जालसाजों ने फर्जी मुनाफा दिखाया और शिकायतकर्ता से ऑनलाइन माध्यम से पैसे स्थानांतरित कराए तथा जब उसने राशि निकालने की मांग की, तो उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि उसका ट्रेडिंग खाता ‘फ्रीज’ कर दिया गया है एवं खाता सक्रिय करने तथा निकासी प्रक्रिया के लिए और पैसों की मांग की। ठगे जाने का अहसास होने के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दक्षिण पश्चिम जिले में ई-प्राथमिकी दर्ज की गई।

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड, कॉल विवरण रिकॉर्ड, एटीएम की सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि जांच करते हुए टीम पहले जयपुर पहुंची जहां ‘म्यूल’ (कमीशन पर मिलने वाला) बैंक खाता धारक सुरेश कुमार यादव और खाते की व्यवस्था करने वाले पूरनमल यादव को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जांच में पता चला कि ठगी से हासिल पैसे को मध्य प्रदेश में इंदौर के एटीएम से निकाला गया था और कथित रूप से पैसा निकालने वाले अरशान मोहम्मद और गुफरान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बाद में अभिजीत पाटीदार और आर्यन राठौड़ को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने ठगी का पैसा हासिल करने के लिए बैंक खाते कथित रूप से उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने बताया कि छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें अपराध से जोड़ने वाली बातचीत है।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट क्रिकेट के 'सिक्सर किंग'... जानिए किन 6 बल्लेबाजों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा छक्के

6 batsman hits Most sixes in test: पारंपरिक रूप से धैर्य और रक्षात्मक तकनीक का खेल माने जाने वाले टेस्ट क्रिकेट में अब आक्रामक और बेखौफ बल्लेबाजी का दौर है. बेन स्टोक्स टेस्ट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट ने इस शैली की नींव रखी. टिम साउदी, क्रिस गेल और तेजी से उभरते ऋषभ पंत ने अपने पावर-हिटिंग अंदाज से लाल गेंद के खेल को और भी रोमांचक बना दिया है. Wed, 5 Aug 2026 16:00:34 +0530

  Videos
See all

Shamali Encounter: 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर | Furkan Gangster Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:45:02+00:00

CM Hemant Soren | Jharkhand Student Protest: "मैं सीना चीरकर तो नहीं दिखा सकता" | #short #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:41:42+00:00

Kanwar Yatra Latest News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा के लिए कितनी हाईटेक है सुरक्षा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:40:44+00:00

Article 370 की बरसी पर कांग्रेस का हल्ला बोल! कांग्रेस ने क्यों मनाया Black Day? Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:41:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers