लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंडी के उप निरीक्षक को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा, आउटसोर्स कर्मचारी भी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। जिससे सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला उज्जैन से सामने आया है। जहां उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये मंडी उपनिरीक्षक एवं आउटसोर्स कर्मचारी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है।
बता दें कि जिले की माकड़ोन अनाज मंडी में सोयाबीन का माल बाहर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने 16 अक्टूबर को मंडी उपनिरीक्षक रोशन आर्य और आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद मंडी परिसर और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
हर बोरी पर 10 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
जानकारी अनुसार, ग्राम रूपाखेड़ी निवासी एक व्यापारी योगेश राठौर ने लोकायुक्त एसपी विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि माकड़ोन मंडी के उपनिरीक्षक रोशन आर्य सोयाबीन की प्रत्येक बोरी पर 10 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। व्यापारी का आरोप था कि मंडी शुल्क जमा करने के बावजूद रिश्वत नहीं देने पर सोयाबीन से भरी गाड़ी मंडी से बाहर नहीं जाने देने की धमकी दी जाती थी।
लोकायुक्त ने दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
शिकायत का सत्यापन डीएसपी राजेश पाठक ने किया। जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम मंडी पहुंची और शिकायतकर्ता योगेश राठौर ने उप निरीक्षक रोशन आर्य को 4 हजार रुपये दे दिये। इसके बाद रोशन आर्य ने वह पैसे साथी कर्मचारी संतोष भाटी को दे दिये। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को मंडी परिसर में ही रंगे हाथ दबोच लिया। लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, एक IAS और 8 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी
राजस्थान में नौकरशाही फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक और 8 RAS अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS RAS Transfer 2026) किया है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे कई अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 16 अक्टूबर को कार्मिक विभाग ने जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव ने नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
आरएएस अधिकारी रामचंद्र सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह राजस्व अपील अधिकारी अजमेर पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे 6 आरएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है।
इन RAS अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया
- अजय कुमार आर्य को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बारां पद पर नियुक्त किया गया है।
- जय सिंह-II उत्तराखंड अधिकारी, पीपलखूंट प्रतापगढ़ को उपखंड अधिकारी मुंडावर खैरथल-तिजारा पद पर नियुक्त किया गया है। वह सृष्टि जैन के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे।
- भंवरलाल जनागल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डूंगरपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
- मांगी लाल को उपखंड अधिकारी वैर भरतपुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सुनील कुमार झिंगोनिया को उपखंड अधिकारी हिंडोली बूंदी पद पर भेजा गया है।
- प्रियंका बड़गूजर को उपखंड अधिकारी बसेड़ी धौलपुर पद पर पर नियुक्त किया गया है।
- डॉ कृति व्यास के स्थान पर हेमंत कुमार घनघोर को उपखंड अधिकारी रावतभाटा चित्तौड़गढ़ पर नियुक्त किया गया है।
इस आईएएस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी
बैच 2021 के आईएएस अधिकारी शिवेंद्र प्रताप जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) बारां के पद का प्रभार भी सौंपा गया है। संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से संयुक्त शासन सचिव डॉ धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









