Responsive Scrollable Menu

झारखंड छात्र आंदोलन के सपोर्ट में उतरी सोनाक्षी सिन्हा, बोली- यह देखना बहुत दुखद

सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया. जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा.

The post झारखंड छात्र आंदोलन के सपोर्ट में उतरी सोनाक्षी सिन्हा, बोली- यह देखना बहुत दुखद appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

FMCG कंपनियां शिकायत निवारण मजबूत करें: Nidhi Khare

नयी दिल्ली, चार अगस्त उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों पर मंगलवार को चिंता जाहिर करते हुए दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी), खाद्य एवं खुदरा क्षेत्र से जुड़े उद्यमों से उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने का आग्रह किया ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और सेवाएं मिल सकें। उद्योग मंडल फिक्की द्वारा यहां आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में परीक्षण अवसंरचना को मजबूत करने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्पादों के नमूनों की जांच क्षमता बढ़ाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) तथा रोबोटिक्स का उपयोग बढ़ाने की जरूरत है। खरे ने बताया कि सरकार भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा निर्धारित मानकों को सरल बनाने पर काम कर रही है ताकि उद्योग के लिए उनका अनुपालन आसान हो।

उन्होंने कहा, ‘‘उपभोक्ता मामलों के विभाग में हम ग्राहकों को गुणवत्ता और मात्रा दोनों का भरोसा दिलाते हैं। गुणवत्ता के लिए हमारे पास राष्ट्रीय मानक निकाय बीआईएस है। बीआईएस के तहत परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं, जो कई तृतीय-पक्ष परीक्षण सुविधाओं को मान्यता देती हैं तथा सूचीबद्ध करती हैं।’’ खरे ने कहा कि इसके अलावा ‘नेशनल टेस्ट हाउस’ वैमानिकी, ड्रोन, जैविक खाद्य परीक्षण, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरी, स्विच और सौर पैनल जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए परीक्षण अवसंरचना विकसित कर रहा है।

उपभोक्ता मामलों की सचिव ने कहा, ‘‘अब यह समझने का समय आ गया है कि विनिर्माण और उपभोक्ताओं को उत्पाद बेचने की प्रक्रिया में गुणवत्ता संबंधी चिंताओं पर ध्यान दिए बिना विकास संभव नहीं है। जैसे-जैसे उपभोक्ता जागरूक हो रहे हैं, उनकी अपेक्षाएं भी बढ़ रही हैं। हमें आज से पांच वर्ष पहले की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक शिकायतें मिल रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता ‘हेल्पलाइन’ के माध्यम से शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं और यदि उपभोक्ताओं को नुकसान की भरपाई नहीं मिलती है तो वे ‘ई-जागृति’ मंच पर भी मामला दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अब अपनी समस्याओं और सवालों के बेहतर समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं, ‘‘उनकी शिकायतों का समुचित निवारण होना चाहिए।’’ खरे ने कहा, ‘‘ यदि हम अभी प्रतिदिन 30 नमूनों की जांच करते हैं तो इसे बढ़ाकर 300 नमूने प्रतिदिन तक किया जा सकता है। हमें इसी स्तर की क्षमता चाहिए और हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने कई प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य विनिर्माताओं और खुदरा कारोबारियों में विश्वास पैदा करना है और यह सुनिश्चित करना है कि छोटी एवं अनजाने में हुई गलतियों को अपराध नहीं माना जाए।’’ उन्होंने बताया कि विभाग ने विधिक मापविज्ञान अधिनियम के तहत ‘सुधार नोटिस’ का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि निर्माताओं और खुदरा कारोबारियों को अपनी त्रुटियां सुधारने के लिए समय दिया जाएगा। उसके बाद ही मामले को जुर्माना लगाकर निपटाने के लिए विचार किया जाएगा।

कारोबारी सुगमता के लिए सरकार ने गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) की संख्या भी कम की है।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026 Super Over: फुटबॉल खेलकर टाई कराया मैच, लेकिन सुपर ओवर में पलट गई बाजी, दिल्ली प्रीमियर लीग में तो गजब हो गया

dpl 2026 super over: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में न्यू दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वारियर्स के बीच एक सुपर ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मैच के आखिरी कुछ मिनटों में जो हुआ, उसके हर किसी को हैरानी में छोड़ दिया. कप्तान हिम्मत सिंह के आखिरी गेंद पर फुटबॉल स्टाइल में रन आउट करने के बावजूद न्यू दिल्ली की टीम सुपर ओवर में मैच हार गई. Wed, 5 Aug 2026 00:41:27 +0530

  Videos
See all

Flood In Jammu: जम्मू में बाढ़ का तांडव! | Flood Update | Top News | Jammu Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:40:58+00:00

US optimistic of a Strait of Hormuz deal between Iran and Oman | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T21:00:18+00:00

Iran Destroys US Fighter Jets: ईरान ने अमेरिकी जेट कर दिए तबाह! Iran vs USA News | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:30:30+00:00

IMD Weather Alert Today: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Weather Update Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T21:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers