Responsive Scrollable Menu

भारत में खेती और शिक्षा के लिए Google AI लाएगा नए समाधान, ज्वार की फसलों पर ICRISAT संग शोध

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने भारत में कृषि शोध, किसानों को सलाह देने, शिक्षकों को कृत्रिम मेधा (एआई) का प्रशिक्षण देने और छोटे कारोबारों के लिए एआई आधारित उपकरणों के विकास की दिशा में शुक्रवार को कई कदमों की घोषणा की। गूगल इंडिया ने बयान में कहा कि ज्वार की अधिक उत्पादक और प्रतिकूल जलवायु का सामना करने में सक्षम किस्में विकसित करने के लिए एक आनुवंशिक एटलस तैयार किया जाएगा। इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए भी मुहैया कराया जाएगा।

ज्वार की नई किस्मों का विकास अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रिसैट), हडसनअल्फा इंस्टीट्यूट फॉर बायोटेक्नोलॉजी और अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर किया जाएगा। इक्रिसैट के जीन बैंक में मौजूद 90 से अधिक देशों की 44,000 से ज्यादा ज्वार किस्मों के संग्रह से नमूने लिए जाएंगे। बयान के मुताबिक, गूगल की एआई इकाई गूगल डीपमाइंड इक्रिसैट में तीन साल की पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप भी देगी।

इसके तहत ज्वार के अलावा चना, मूंगफली और अरहर के जीनोम का विश्लेषण करने वाले उपकरण विकसित करने पर काम होगा। कृषि क्षेत्र में गूगल की प्रौद्योगिकी को गुजरात सरकार के कृषि प्रगति फसल सूचना मंच में शामिल किया गया है। इसके जरिये पिछले एक साल में राज्य के छह लाख से अधिक किसानों को 90 करोड़ से अधिक परामर्श मोबाइल एसएमएस के जरिए दी गईं।

इसके साथ ही, गूगल ने कहा कि मई से अब तक 80,000 से अधिक शिक्षकों को एआई के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया है। अब बिहार, मध्य प्रदेश, सिक्किम और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के साथ साझेदारी के जरिये गूगल एआई एडुकेटर कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा। कंपनी शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के अनुरूप मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रही है।

यह फिलहाल अंग्रेजी में उपलब्ध है और हिंदी, मराठी, तेलुगु, असमिया, ओड़िया तथा पंजाबी संस्करण इसी महीने जारी किए जाने हैं। गूगल ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) की पढ़ाई में मदद के लिए 100 अटल टिंकरिंग लैब में ‘एटीएल साथी’ नामक जेमिनी आधारित डेस्कटॉप ऐप के जरिये सहयोग देने की भी घोषणा की है। गूगल डॉट ओआरजी ने छोटे कारोबारों के लिए गैर-लाभकारी संगठन द/नज को 1.5 करोड़ डॉलर की वित्तीय मदद देने की भी घोषणा की।

इससे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को औपचारिक ऋण लेने, नए बाजार तलाशने और नियामकीय प्रक्रियाओं का पालन करने में मदद देने वाले एआई उपकरण विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा, छोटे शहरों में स्थानीय प्रतिभाओं को कौशल प्रशिक्षण देने और उन्हें छोटे कारोबारों से जोड़ने के लिए बहुभाषी, आवाज आधारित मंच भी विकसित किया जाएगा।

Continue reading on the app

प्रेमी को आजाद कराने की तड़प... और 50 हजार का वो खूनी लालच, जिसने युवती को बना दिया मुजरिम

Andhra Pradesh Drug Bust: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA के साथ नागासौम्या गिरफ्तार। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी की जमानत के लिए ₹50 हजार के लालच में वह ड्रग्स पहुंचाने निकली थी।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 68 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Youngest player to score triple hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 21 साल 213 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन दूसरे और इंग्लैंड के लेन हटन तीसरे स्थान पर हैं. हनीफ मोहम्मद और ब्रायन लारा ने भी कम उम्र में तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रचा था. Sun, 18 Oct 2026 17:47:48 +0530

  Videos
See all

Bihar News: महाष्टमी पर निशांत कुमार ने ठाकुरबाड़ी मंदिर में की पूजा #nishantkumar #biharnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T14:11:32+00:00

होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों में ब्लास्ट straitofhormuz #hormuzstrait #shipblast #shipexplosion #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T14:12:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers