'Udta Teer' का पूरा म्यूजिक एल्बम हुआ रिलीज, पांच गानों में मिलेगा म्यूजिक का फुल-ऑन मसालेदार तड़का!
Udta Teer Music Album Released: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' इन दिनों चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया. वहीं, अब मेकर्स ने इसकी पूरी म्यूजिक एल्बम रिलीज कर दी है. पांच गानों से सजा ये एल्बम म्यूजिक के ऐसे रंग लेकर आया है, जहां हर ट्रैक का अपना अलग अंदाज और अपना अलग मिजाज है.
हर मूड के लिए कुछ न कुछ खास
‘भूतनी का’ की क्वर्की और शरारती मस्ती हो, ‘चूजे’ का रैप वाला धांसू स्वैग, रोमांस से सराबोर एक सुरीली धुन, देशभक्ति का जज्बा या फिर फिल्म का टाइटल ट्रैक, इस एल्बम में हर मूड के लिए कुछ न कुछ खास है. इस पूरी म्यूज़िकल उथल-पुथल के पीछे है लेखक-निर्देशक आकाश ए कौशिक की फ्रेश और अनोखी सोच, जिन्होंने फिल्म की दुनिया को अपने अलग अंदाज में गढ़ा है. मशहूर म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर के कंपोजिशन और प्रोडक्शन, साथ ही अमिताभ भट्टाचार्य के शानदार बोलों ने इस एल्बम को हिप-हॉप, रोमांस, कॉमेडी और देशभक्ति के रंगों से सजा दिया है.
हर गाने में है अलग फ्लेवर
आकाश ए कौशिक की कल्पना से निकली फिल्म की इस अनोखी दुनिया में हर गाना अपना अलग फ्लेवर लेकर आता है और दर्शकों को फिल्म के रंगीन, मस्तीभरे और अनप्रेडिक्टेबल अंदाज़ की झलक दिखाता है. एल्बम के शुरुआती दो गानों ने ही फिल्म के इस अनोखे म्यूजिकल मिजाज की झलक दे दी थी. काका और ट्विंकल अग्रवाल की आवाज में ‘भूतनी का’ ने अपनी क्वर्की और शरारती एनर्जी से शुरुआत में ही रंग जमा दिया, वहीं एमीवे बंटाई और जिगर सरैया के साथ आयुष्मान खुराना की मौजूदगी वाले ‘चूजे’ ने साउंडट्रैक में रैप का तगड़ा तड़का लगाया. एमीवे बंटाई और अमिताभ भट्टाचार्य के लिखे इस गाने के साथ एमीवे ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी किया, और अपने सिग्नेचर हिप-हॉप स्टाइल को ‘उड़ता तीर’ की दुनिया में लेकर आए.
अब जब पूरा एल्बम रिलीज हो चुका है, तो म्यूजिक लवर्स को फिल्म के दूसरे रंगों का भी मजा लेने का मौका मिलेगा. अरिजीत सिंह की आवाज. में ‘चन्न’ रोमांस और सुकून का एहसास लेकर आता है, वहीं राघव चैतन्य और सिमरन चौधरी की आवाज़ में फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘उड़ता तीर’ साउंडट्रैक में एक और नया रंग जोड़ता है। सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन की आवाज़ में ‘जय हिंद’ देशभक्ति के जोश के साथ एल्बम को शानदार अंजाम देता है.
हर गाने की अपनी अलग पहचान है, ठीक वैसे ही जैसे यह फिल्म कॉमेडी, ह्यूमर, रोमांस, एक्शन और देशभक्ति के अलग-अलग रंगों से होकर गुजरती है. इन तमाम रंगों को आकाश ए कौशिक की कल्पना से बनी फिल्म की अनोखी दुनिया एक साथ जोड़ती है.
आयुष्मान खुराना ने क्या कहा?
म्यूजिक एल्बम पर आयुष्मान खुराना ने कहा- 'म्यूज़िक हमेशा से ही किसी फिल्म के साथ दर्शकों का कनेक्शन बनाने में बेहद अहम रहा है और ‘उड़ता तीर’ का एल्बम तो वाकई काफी वैरायटी लेकर आया है. हर गाने की अपनी अलग एनर्जी है, चाहे वह ‘भूतनी का’ की मस्ती और पागलपन हो, ‘चूज़े’ का एटीट्यूड या फिर ‘चन्न’ का रोमांस। मुझे लगता है कि इस एल्बम की सबसे खास बात यही है कि इसमें हर तरह का म्यूज़िकल फ्लेवर है। मैं इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हूं कि दर्शक इन गानों को सुनेंगे और अपना-अपना फेवरेट चुनेंगे.'
सारा अली खान ने क्या कहा?
सारा अली खान ने कहा- ‘उड़ता तीर’ के म्यूजिक की सबसे अच्छी बात मुझे यही लगती है कि इसका कोई भी दो गाना एक जैसा महसूस नहीं होता. कहीं मस्ती है, कहीं क्वर्की अंदाज, कहीं एनर्जी, रोमांस तो कहीं देशभक्ति का जज्बा. हर गाना फिल्म में एक अलग इमोशन लेकर आता है और जब ये सभी गाने साथ आते हैं, तो फिल्म की दुनिया के कई अलग-अलग शेड्स सामने आते हैं. मैं इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हूं कि दर्शक पूरा एल्बम सुनेंगे और खुद इन अलग-अलग रंगों का अनुभव करेंगे.'
सचिन-जिगर ने कही ये बात
सचिन-जिगर ने कहा- 'कंपोजर के तौर पर हमें हमेशा अलग-अलग साउंड्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना और हर सिचुएशन के लिए सही म्यूजिकल लैंग्वेज ढूंढना पसंद है. ‘उड़ता तीर’ ने हमें पूरे एल्बम में ऐसा करने का मौका दिया. हर गाने की अपनी अलग डिमांड थी, जिसने इस प्रोसेस को और भी एक्साइटिंग बना दिया। हम चाहते थे कि हर ट्रैक की अपनी पहचान हो, लेकिन साथ ही वह उसी फिल्म का हिस्सा भी लगे. अमिताभ दा के बोलों और सभी टैलेंटेड सिंगर्स के साथ काम करने से इन अलग-अलग म्यूज़िकल मूड्स को एक साथ पिरोने में काफी मदद मिली.'
पांच गानों और ढेर सारे म्यूजिकल रंगों से सजा ‘उड़ता तीर’ का एल्बम फिल्म के अनप्रेडिक्टेबल अंदाज़ को बखूबी बयां करता है. ‘भूतनी का’ की शरारती अफरा-तफरी से लेकर ‘चूज़े’ के स्वैग, ‘चन्न’ के रोमांस, टाइटल ट्रैक की मस्ती और ‘जय हिंद’ के देशभक्ति वाले जोश तक, यहां हर मूड के लिए कुछ न कुछ है. आकाश ए कौशिक की फ्रेश और एक्साइटिंग सोच से बनी फिल्म की दुनिया को ये अलग-अलग साउंड्स और भी खास बनाते हैं, जहां ह्यूमर, एंटरटेनमेंट और इमोशंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा.
फिल्म के बारे में
धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करते हैं ‘उड़ता तीर’, जो सिख्या एंटरटेनमेंट की एक प्रोडक्शन है. फिल्म के निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नैय्यर, राहुल बोस, मुकुल देव, राम कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर नजर आएंगे. आकाश ए कौशिक द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म ह्यूमर, एंटरटेनमेंट और इमोशंस का एक अनोखा संगम पेश करने का वादा करती है. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- Udta Teer: 'असली हीरो एक्टर नहीं, स्क्रिप्ट होती है', आयुष्मान खुराना ने बताया फिल्में चुनने का अपना फंडा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation











