Responsive Scrollable Menu

SMS Medical College में अनधिकृत NEET UG काउंसलिंग पर निजी फर्म के खिलाफ FIR दर्ज

राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज परिसर में कथित तौर पर अनधिकृत काउंसलिंग गतिविधियों के मामले में एक निजी परामर्श फर्म और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान नीट-यूजी मेडिकल एवं डेंटल काउंसलिंग के दौरान एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में कथित अनधिकृत गतिविधियों को लेकर मेडिपीडिया ओवरसीज एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके संबंधित प्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी।

‘स्टेट नीट-यूजी मेडिकल एंड डेंटल काउंसलिंग बोर्ड’ के अध्यक्ष की ओर से 16 अक्टूबर को एसएमएस अस्पताल थाने में दी गई शिकायत में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था। कंपनी के प्रतिनिधियों पर काउंसलिंग स्थल और शैक्षणिक परिसर में प्रवेश कर विद्यार्थियों को निजी काउंसलिंग सेवाएं देने का प्रयास करने का आरोप है। शिकायत में बताया गया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपनी सेवाओं का प्रचार करते हुए आधिकारिक सहायता से जुड़ा होने का आभास कराया और संस्थान के साथ अपने संबंधों को लेकर भ्रामक प्रस्तुति की।

शिकायत के अनुसार, ऐसी गतिविधियों से आधिकारिक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम उत्पन्न हो सकता है और उन्हें आर्थिक या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और परिसर में उनकी गतिविधियों की जांच करने का अनुरोध किया। बोर्ड की ओर से कंपनी के सोशल मीडिया प्रचार से संबंधित सामग्री, तस्वीरें और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

बोर्ड ने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) काउंसलिंग से संबंधित जानकारी के लिए अधिकृत काउंसलिंग बोर्ड और सरकारी संस्थानों के आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर ही भरोसा करने की अपील की।

Continue reading on the app

Yeh Prem Mol Liya: ‘झुमका पटोला’ गाने में शरवरी का नया अंदाज, हर स्टेप में छिपी कहानी

शरवरी के नए गाने ‘झुमका पटोला’ में डांस के साथ कहानी और भावनाओं का मेल दिखेगा। सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर 5 नेट गेंदबाज ले जाएंगे शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान का मास्टरस्ट्रोक

Shubman Gill pay out of pocket for 5 net bowlers: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाजों को साथ ले जाने का अनूठा फैसला किया है. बीसीसीआई के अनुसार, गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और इन गेंदबाजों के यात्रा व अन्य खर्चों का भुगतान वह खुद करेंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह भारत ए के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए वह अतिरिक्त समय और अभ्यास के लिए पहले रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले से वापसी कर रहे गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. Fri, 16 Oct 2026 23:20:09 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: DA Hike से कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T19:30:39+00:00

Gold Price Today : सोने की कीमतों में गिरावट के बाद क्या ₹1 लाख रह जाएगा भाव? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T20:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers