Responsive Scrollable Menu

नीमच पुरानी मंडी में चोरी, 3 दुकानों के ताले टूटे, हजारों की नकदी गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

नीमच शहर के स्टेशन रोड पर स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में गुरुवार रात चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। इस घटना के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस पुरानी मंडी पहुंची। व्यापारियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

मिली जानकारी के मुताबिक राकेश ट्रेडर्स में बदमाशों ने घुसकर गल्ले और अलमारी में तोड़फोड़ की। इसके बाद करीब 62- 65 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब राकेश ट्रेडर्स के संचालक एवं पूर्व पार्षद राकेश गर्ग अपनी दुकान पहुंचे, तो बिखरा सामान और टूटा गल्ला देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को वारदात की सूचना दी।

इन दो दुकानों पर भी निशाना, CCTV कैमरे के साथ छेड़छाड़ 

चोरों ने कौशिक इंटरप्राइजेज को भी निशाना बनाया। पहले सीसीटीवी कैमरे को डिस्कनेक्ट किया और फिर शटर के दो ताले तोड़ दिए। लेकिन तीसरा ताला नहीं टूटने से चोर भीतर नहीं घुस पाए। इसके अलावा उन्होंने ओसवाल किराना के गोदाम में भी निशाना बनाया। शुक्रवार की सुबह गोदाम का ताला टूटा मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच 

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपियों की पहचान अज्ञात है। मंडी निरीक्षक राहुल अस्थाना के मुताबिक मंडी में रात 10 से 12 बजे तक कर्मचारियों की गश्त रहती है। लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी। जिससे घटना से संबंधित सुराग मिलने की उम्मीद है।

 

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

 

Continue reading on the app

How to Grow Cardamom at Home: घर पर गमले में आसानी से उगाएं इलायची का पौधा, माली से जानें सही मिट्टी, खाद और देखभाल की पूरी विधि

Elaichi Plant Gardening Tips: घर पर गमले में इलायची का पौधा उगाना अब बेहद आसान हो गया है. अगर आप भी ताजी हरी इलायची घर पर पाना चाहते हैं, तो किसी माली से सही मिट्टी के चुनाव, खाद के इस्तेमाल और पौधे की उचित देखभाल की पूरी विधि जान सकते हैं. सही देखभाल से आप आसानी से अपने होम गार्डन में यह खुशबूदार और उपयोगी पौधा विकसित कर सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर 5 नेट गेंदबाज ले जाएंगे शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान का मास्टरस्ट्रोक

Shubman Gill pay out of pocket for 5 net bowlers: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाजों को साथ ले जाने का अनूठा फैसला किया है. बीसीसीआई के अनुसार, गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और इन गेंदबाजों के यात्रा व अन्य खर्चों का भुगतान वह खुद करेंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह भारत ए के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए वह अतिरिक्त समय और अभ्यास के लिए पहले रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले से वापसी कर रहे गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. Fri, 16 Oct 2026 23:20:09 +0530

  Videos
See all

Donald Trump says he won’t use a nuclear weapon in the war on Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T21:15:09+00:00

M Kisan 24th Installment Date : 4वीं किस्त से पहले किसान जरूर कर लें ये काम! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T22:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers