Chief Election Commissioner के खिलाफ प्रदर्शन मामले में Imran Khan को देश छोड़ने का नोटिस, फिल्ममेकर Kiran Rao ने किया अभिनेता का समर्थन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के कारण अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का निर्देश मिलने के बाद अब फिल्म निर्माता किरण राव उनके समर्थन में उतर आई हैं। 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके इमरान खान भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (OCI कार्डधारक) हैं। मुंबई स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने आप्रवास और विदेशी विषयक अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें यह नोटिस जारी किया है।
मुंबई स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की ओर से उन्हें आप्रवास और विदेशी विषयक अधिनियम के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किया है। अभिनेता के खिलाफ एफआरआरओ ने यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद की। भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि इमरान का जन्म और शिक्षा अमेरिका में हुई, लेकिन उन्होंने भारत में रहकर रोजी-रोटी कमाई और फिर ‘‘सरकार का विरोध करने वाली राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया।’’
इमरान के मामा आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “43 साल की उम्र में से 40 साल भारत में बिताए। यहीं पढ़ाई की, यहीं काम किया, यहीं सफलता और असफलता देखी, यहीं प्यार मिला और यहीं लड़ाई लड़ी।” मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में इमरान ने हिस्सा लिया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान, उनकी साथी लेखा वाशिंगटन और उनकी चचेरी बहन जैन मैरी खान को कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया था। अभिनेता ने पुलिस वाहन में बैठे अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, “लगता है मैं सैर पर जा रहा हूं।”
इमरान ने हिरासत में लिए जाने से पहले संवाददाताओं से कहा था, “मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के रूप में आया हूं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो इस शहर में रहता है। मैं यह देखने आया हूं कि कहीं भी आने-जाने की आजादी पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाजों को क्यों दबाया जा रहा है।” अभिनेता के वकील ने पुष्टि की है कि वे इस नोटिस को मुंबई उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।
आगे की कानूनी लड़ाई
इस पूरे मामले के बाद, अभिनेता इमरान खान के वकीलों ने साफ कर दिया है कि वे FRRO द्वारा दिए गए इस देश छोड़ने के नोटिस को मुंबई उच्च न्यायालय (बॉम्बे हाईकोर्ट) में चुनौती देंगे। यह मामला OCI कार्ड धारकों के अधिकारों और देश में राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को लेकर एक बड़ी बहस बन गया है।
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi
इंदौर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला, इंटरनेशनल शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर युवक से ऐंठे 8.70 लाख रुपये
मध्यप्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जहां जालसाज हर बार ठगी का नया तरीका अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। कभी मोटे मुनाफे का लालच तो कभी झूठे वादों के सहारे ठग लोगों की मेहनत की कमाई पर सेंध लगा रहे हैं। ताजा मामला इंदौर से समाने आया है। जहां एक व्यक्ति को इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिये गये।
इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र में यह ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए ठग लिए गये। इसकी शिकायत युवक ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी अनुसार, चंदन नगर थाना अंतर्गत ताप्ती परिसर निवासी जय कुमार बडोनिया ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराते हुये बताया कि अप्रैल में उनके पास एक अज्ञात महिला का कॉल आया था। महिला ने भरोसा दिलाते हुये कहा कि इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करने पर कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके बाद युवक उस महिला की बातों में आ गया और निवेश के लिये तैयार हो गया।
वहीं, इसके बाद महिला ने युवक को अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी और कुल 9 बार में 8 लाख 70 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिये। जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा निकालने की बात कही, तो युवक से और पैसों की डिमांड की जाने लगी। इसके बाद युवक का ऐहसास हुआ वह ठगी का शिकार हो चुका है। इसके बाद युवक ने पुलिस को मामले की सूचना दी और शिकायज दर्ज कराई।
ठगी की रकम कई बैंक खातों में ट्रांसफर
युवक की शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की जांच को खुलासा हुआ कि ठगी की रकम बैंक ऑफ इंडिया, बंधन बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक के खातों में ट्रांसफर की गई। ये खाते हिंदूस ट्रेडर्स, एम इंटरप्राइजेस, कलिता इंटरप्राइजेस, विलेस एआई टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस, सोहन वुडन कार्ड सहित अन्य नामों से रजिस्टर्ड हैं। पुलिस को आशंका है कि इन सभी खातों का उपयोग धोखाधड़ी में किया गया है एवं कई लोगों के साथ इन खातों की सहायता से धोखाधड़ी की गई। पुलिस महिला एवं अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News










