एपल के पहले फोल्डेबल फोन की बुकिंग आज शुरू होगी:7.6-इंच इनर डिस्प्ले और A20 प्रो चिपसेट, शुरुआती कीमत ₹3 लाख; कार्ड्स पर ₹7,000 का डिस्काउंट
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की भारत में बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। भारत में फोन को एपल के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, एपल रिटेल स्टोर्स और ऑथराइज्ड रिटेलर्स के जरिए बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी और स्टोर्स में बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2.99 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर हैं। साथ ही कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर ₹7,000 तक का कैश बैक मिलेगा। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसमें फिजिकल सिम कार्ड नहीं लगेगा, यानी यह सिर्फ ई-सिम पर चलेगा। एपल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… टेस्ला ने उड़ने वाली कार दिखाई, VIDEO: हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई; 1 सेकेंड से भी कम में 97kmph की रफ्तार पकड़ेगी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आज 16 अक्टूबर को उड़ने वाली कार दिखाई। डेमो के दौरान, रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हो गई। इसके बाद ये रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई। इस कार में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं। इनकी मदद से ये कार उल्टी होकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है। ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है। कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा। ये खबर भी पढ़ें…
कोलंबो में अगले महीने पहली बार होगा महिला-पुरुष मिश्रित क्रिकेट टूर्नामेंट
कोलंबो में अगले महीने पहली बार होगा महिला-पुरुष मिश्रित क्रिकेट टूर्नामेंट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24










