Responsive Scrollable Menu

अभिजीत भट्टाचार्य के बर्थडे वीडियो पर बवाल:गणेश की तस्वीर के सामने पार्टी करते दिखे; उदित नारायण संग वायरल क्लिप पर सोशल मीडिया में मचा विवाद

मशहूर बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का हाल ही में मनाया गया जन्मदिन अब विवाद की आग बन गया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर को नेटिजेंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है, जिसमें वे अपने साथी कलाकार उदित नारायण और संगीतकार राजेश रोशन के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं। यह वीडियो हाल ही में अभिजीत के घर पर हुई एक निजी पार्टी का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों दिग्गज गायक आराम से बैठे हुए हैं, हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और पार्टी का आनंद लेते दिख रहे हैं, लेकिन इसी दौरान सामने रखी चीजों और पृष्ठभूमि में भगवान गणेश जी की फोटो के कारण कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया नेट पर वायरल हो रहे इस फुटेज को देखने के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि “गणेश जी की फोटो के सामने शराब और नॉन-वेज के साथ पार्टी करना क्या ठीक है?” ऐसा कहना धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। इस पर कुछ लोगों ने अभिजीत और उदित दोनों की जमकर आलोचना की है। उदित नारायण पर पहले से विवाद यह पहला मौका नहीं है जब उदित नारायण चर्चा में हैं। पिछले साल भी उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला फैन को लिप-किस करते दिखे थे, जिसके कारण सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। उस समय कई लोगों ने इस व्यवहार को अनुचित बताया था और जमकर ट्रोल किया था। उदित ने बाद में खुद इस पर सफाई देते हुए कहा था कि यह सब “फैंस की दीवानगी” थी और उन्होंने किसी तरह की गलत मंशा नहीं रखी थी। अभिजीत का रिएक्शन उसी किसिंग वीडियो विवाद के बीच अभिजीत ने उदित का समर्थन भी किया था और कहा था कि यह ऐसे कलाकारों के साथ अक्सर होता है और सबकुछ प्रेम और मनोरंजन के माहौल में हुआ। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और दोनों ही सिंगर्स की आलोचना और समर्थन दोनों चर्चा के केंद्र में हैं

Continue reading on the app

रिटायरमेंट के एलान के बाद शिव भक्ति में खोए Arijit Singh, नया गाना लॉन्च होते ही मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

रिटायरमेंट के एलान के बाद शिव भक्ति में खोए Arijit Singh, नया गाना लॉन्च होते ही मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक-हार्दिक का डर और T-20 का इतिहास… लाहौर से इस्लामाबाद तक सूर्या ब्रिगेड का खौफ

भारत-पाकिस्तान T20 मुकाबले से पहले पाकिस्तान में बेचैनी है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खौफ पाकिस्तानी अवाम और मीडिया में छाया हुआ है. उन्हें ऐतिहासिक रिकॉर्ड और भारतीय टीम के विजय रथ को देखकर अपनी हार तय दिख रही है. Sat, 14 Feb 2026 23:24:02 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Today: 1 बजते ही सोना-चांदी ने फिर रुलाया! | 15 February 2026 Latest Rates #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T19:30:06+00:00

जाँच में झूठे निकले आरोप | #upnews #viralnews #viralvideo #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T19:30:02+00:00

सदन का माहौल कौन बिगाड़ता है? Sudhanshu Trivedi ने दिया करारा जवाब! Parliament Session 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T19:30:11+00:00

Street Lesson for Romeos: बीच सड़क पर मनचले की धुनाई | पब्लिक ने सिखाया सबक! Heart touching story #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T19:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers