Responsive Scrollable Menu

Saraswati Puja 2026: सरस्वती पूजा कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करें-क्या नहीं जरूरी नियम

Saraswati Puja 2026 Kab Hai Date: इस वर्ष अक्टूबर में मां सरस्वती की पूजा को लेकर भक्तों के बीच सही तिथि और शुभ मुहूर्त जानने को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. सरस्वती माता को ज्ञान, विद्या, बुद्धि, कला और संगीत की देवी माना जाता है. फिलहाल, देश में धूमधाम से नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है. इस बीच सरस्वती पूजा का भी आयोजन किया जाता है. उनकी आराधना का यह त्योहार खासतौर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और लेखक तथा कला से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सरस्वती माता की पूजा करने से ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है. चलिए जानते हैं इस साल अक्टूबर 2026 में सरस्वती पूजा कब मनाई जाएगी और किस विधि से मां की आराधना करनी चाहिए.

कब है सरस्वती पूजा 2026? (Shardiya Navratri Saraswati Puja 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली सरस्वती पूजा 17 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. इससे एक दिन पहले यानी 16 अक्टूबर 2026 को सरस्वती माता का आवाहन किया जाएगा. 18 अक्टूबर को सरस्वती बलिदान और 19 अक्टूबर को सरस्वती विसर्जन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Garba 2026 AI Prompts: गरबा नाइट की शानदार तस्वीरें बनाने के लिए Gemini और चैट जीपीटी के AI प्रॉम्प्ट

सरस्वती पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त

सरस्वती पूजा के लिए शुभ समय स्थान और पंचांग के अनुसार, अलग-अलग भी हो सकता है. 17 अक्टूबर को पूजा का प्रमुख समय सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर 12:06 तक रहेगा. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के आधार पर पूजा का मुहूर्त दोपहर 03:54 बजे से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक है. इसलिए, आप अपने शहर के अनुसार पूजा का समय जांच लें.

सरस्वती माता की पूजन विधि

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, सरस्वती पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल छिड़कें. इसके बाद सरस्वती माता की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. माता सरस्वती को फूल, अक्षत, चंदन और फल अर्पित करें, पूजा के दौरान उनके सामने देसी घी का दीया जलाएं. इसके बाद सरस्वती माता की आरती करें. सरस्वती वंदना करें और माता के मंत्रों का जाप करें. इस दिन सभी विद्यार्थियों को अपनी किताबें, कॉपी और कलम को भी पूजा स्थल में मां सरस्वती के पास रख सकते हैं. 

संगीत और कला से जुड़े लोगों को अपने वाद्य यंत्रों को पूजा में शामिल करना चाहिए. पूजा के पश्चात मां को फल, मिठाई तथा खीर का भोग लगाएं. इसके बाद प्रसाद का वितरण करें.

सरस्वती पूजा का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सरस्वती माता को ज्ञान, बुद्धि और विवेक और रचनात्मकता की देवी माना जाता है. उनती पूजा विद्यार्थियों, शिक्षकों, लेखकों, संगीतकारों और कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि मां सरस्वती की पूजा करने से एकाग्रता और बुद्धि का विकास होता है.

सरस्वती पूजा में इन नियमों का पालन करें

  1. सरस्वती माता की पूजा करने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है.
  2. इस दिन सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं.
  3. सरस्वती पूजा के दिन पढ़ाई, कला, संगीत या किसी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए इस दिन को शुभ माना जाता है.
  4. इस दिन सरस्वती माता के बीज मंत्र का जाप करें.
  5. बड़ों और अपने गुरुओं का सम्मान करें.
  6. सरस्वती पूजा के दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन बिल्कुल न खाएं.
  7. क्रोध करने, अपशब्दों को बोलने और किसी का अपमान करने से बचें.
  8. बिना स्नाना किए पूजा न करें और पूजा की वस्तुओं को न छूएं.

सरस्वती माता के शक्तिशाली मंत्र (Saraswati Mata Ke Mantra)

  • ऊं ऐं सरस्वत्यै नम:
  • ऊं सरस्वत्यै च विद्महे ब्रह्मपुत्र्यै च धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्
  • सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि। विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा ॥
  • ऊं सरस्वती मया दृष्ट्वा, वीणा पुस्तक धारणीम्। हंस वाहिनी समायुक्ता मां विद्या दान करोतु मे ऊं॥
  • ऊं ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देवीभ्यो नमः

 ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Maha Navami kab hai: 19 या 20 अक्टूबर... शारदीय नवरात्रि में कब है नवमी? नोट करें सही तिथि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

CJP Tiranga March LIVE Updates: सीजेपी की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट, दिपके की हो सकती है गिरफ्तारी

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों की आपत्ति के जवाब में अभिजीत दिपके ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध से नहीं, सरकारी पाबंदियों से कारोबार प्रभावित होता है. इस विवाद ने प्रदर्शन के अधिकार के साथ सुरक्षा, आवाजाही और छोटे कारोबारियों की आजीविका के सवाल को भी सामने ला दिया है. #cockroachjantaparty #tirangayatra #abhijeetdipke #aajtakdigital #connaughtplace आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी पर सवाल: क्या वह बुमराह की कमी पूरी कर पाएंगे?

वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टी20ई में अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी पर गंभीर सवाल उठे हैं. हैदराबाद में 4 ओवर में 52 रन और 6 वाइड गेंदों ने उनकी निरंतरता व अनुशासन पर चिंता पैदा की है Fri, 16 Oct 2026 18:44:37 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: UP का मल्लाह वोटबैंक, किसका बनेगा गेमचेंजर? | UP Politics | Sanjay Nishad | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T14:15:03+00:00

CJP Tiranga Yatra: CP में Neha Bora के Protest के बीच महिला पुलिसकर्मी घायल, हालत गंभीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T14:10:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers