Responsive Scrollable Menu

लव रंजन की कहानी से अरिजीत सिंह के गानों तक, 5 वजहें जो 'पहला प्यार दूसरी बार' को बनाती हैं मस्ट वॉच!

Pehla Pyaar Doosri Baar: बॉलीवुड में हर साल कई नई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ फिल्में अपनी कहानी, नए चेहरों और म्यूजिक की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है 'पहला प्यार दूसरी बार', जो 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इस रोमांटिक ड्रामा को अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है और लव रंजन ने इसे को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे छह नए चेहरे नजर आएंगे.

फिल्म की कहानी मॉडर्न लव, दोस्ती और रिश्तों में होने वाली खट्टी-मीठी परेशानियों के इर्द-गिर्द दिखाई गई है. अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानिए वो 5 वजहें, जो इसे खास बनाती हैं.

1. लव रंजन की कहानी का अंदाज

लव रंजन अपनी फिल्मों में प्यार और रिश्तों को मजेदार अंदाज में दिखाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों में अक्सर ऐसे किरदार नजर आते हैं, जो आम जिंदगी के लोगों जैसे लगते हैं, 'पहला प्यार दूसरी बार' में भी प्यार, दोस्ती और रिश्तों की उलझनें नए अंदाज में देखने को मिलेंगी. ऐसे में अगर आपको लव रंजन की फिल्मों का स्टाइल पसंद है, तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है.

2. तीन नई जोड़ियों की केमिस्ट्री

इस फिल्म में एक नहीं, बल्कि तीन नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी. साक्षी वैद्य-कुणाल वैद्य, अलीशा चोपड़ा-स्पर्श वालिया और सरगुन कौर लूथरा-तुषार छिब्बर की जोड़ी फिल्म में नजर आएगी. ट्रेलर में इन कलाकारों के बीच की एक्टिंग और उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई है. वहीं, एक साथ छह नए चेहरों को देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है. ऐसे में फिल्म को देखने की ये एक बड़ी वजहों में से एक है. 

3. प्यार के साथ कॉमेडी का तड़का

फिल्म का टाइटल 'पहला प्यार दूसरी बार' से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कहानी में प्यार के साथ कई मजेदार मोड़ भी देखने को मिलेंगे. आज के दौर में रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे है, प्यार, दोस्ती, गलतफहमियां और एक-दूसरे को समझने की कोशिश अक्सर कई मजेदार हालात पैदा कर देती हैं. फिल्म में भी मॉडर्न रिलेशनशिप से जुड़ी ऐसी ही बातें देखने को मिलेंगी. अगर आपको रोमांस के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद है, तो ये फिल्म आपको पसंद आ सकती है.

4. दोस्तों के साथ थिएटर में देखने का मौका

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें दोस्तों के साथ थिएटर में देखने का मजा ही अलग होता है. 'पहला प्यार दूसरी बार' भी युवाओं, दोस्ती और प्यार से जुड़ी कहानी लेकर आ रही है. वहीं, फिल्म के ट्रेलर में मजेदार बातचीत और रिश्तों से जुड़े कई पल देखने को मिले हैं. ऐसे में दोस्तों के साथ इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखा जा सकता है. 

5. अरिजीत सिंह की आवाज में नया गाना

फिल्म की एक खास बात इसका म्यूजिक भी है. 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने 'तेरा यार हूं मैं' से जुड़ी टीम एक बार फिर इसमें साथ आई है. फिल्म के गाने 'पुराने दिन' के लिए अरिजीत सिंह, रोचक कोहली और कुमार ने साथ काम किया है. अरिजीत सिंह की आवाज में रोमांटिक और इमोशनल गाने सुनना पसंद करने वाले लोगों के लिए ये गाना खास हो सकता है. अगर फिल्म का म्यूजिक दर्शकों से जुड़ने में कामयाब रहा, तो इसके गाने भी लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट में बने रह सकते हैं.

कब रिलीज होगी 'पहला प्यार दूसरी बार'?

लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन में बनी 'पहला प्यार दूसरी बार' 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में छह नए कलाकारों की जोड़ियां, प्यार और दोस्ती की कहानी, कॉमेडी और अरिजीत सिंह का गाना इसे चर्चा में बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Nayyi Navelli X Review: 'क्या बवाल चीज है...', यामी गौतम की 'नई नवेली' को पैसा वसूल बता रहे लोग, पढ़ें एक्स रिव्यू

Continue reading on the app

कोटा-सीकर में JEE-NEET की कोचिंग, गांव में स्कूल, डमी एडमिशन का सिंडिकेट कैसे काम करता है?

CBSE Dummy School Rules 2026: केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने डमी एडमिशन पर चिंता जताते हुए सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश की है. जेईई और नीट की तैयारी के लिए चलने वाले डमी स्कूल क्या वैध हैं? जानिए यह सिस्टम कैसे काम करता है और इससे बच्चों को क्या-क्या नुकसान झेलने पड़ते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारतीय महिला टीम के नए कप्तान स्मृति मंधाना ने टीम को लेकर अपने प्लान पर की खुलकर बात

स्मृति मंधाना ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई कप्तानी, द्विपक्षीय सीरीज की तैयारियों और चैंपियंस ट्रॉफी की रणनीति पर बात की। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखने और फिटनेस-फील्डिंग सुधारने पर जोर दिया। Fri, 16 Oct 2026 15:15:55 +0530

  Videos
See all

Amit Kashyap Murder Case : अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T10:15:56+00:00

Turkish Congress Office Case LIVE: अर्नब गोस्वामी के खिलाफFIR रद्द | Breaking News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T10:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers